Today Funny Jokes: अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो आप जीवनभर स्वस्थ रहेंगे। हंसने से हमारा मन प्रसन्न रहता है। इससे हम हमेशा तनावमुक्त रहते हैं। हंसने के लिए किसी खास समय का इंतजार नहीं करना चाहिए, क्योंकि किसी समय हंसा जा सकता है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में मदद करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए नए-नए जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद रोता हुआ इंसान भी ठहाके लगाकर हंसने लगेगा। आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
पति- पत्नी में किसी बात पर झगड़ा हो गया...!
पत्नी- अब मैं 10 तक गिनूंगी...! अगर, तुम ना बोले तो मैं जहर खा लूंगी...!
पत्नी- एक
पति- खामोश
पत्नी- दो
पति फिर भी चुप्प
पत्नी- बोलो ना प्लीज...!
पत्नी का रोना शुरू...!
पति- गिनती गिन, गिनती
पत्नी- शुक्र है ! आप बोले तो, नहीं तो मैं जहर खाने ही वाली थी...!