Today Funny Jokes: वर्तमान समय में हर किसी के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हंसना बेहद फायदेमंद होता है। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है जिससे आप मानसिक तनाव से दूर रहते हैं। इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि घर में परिवार के साथ बैठकर हंसी मजाक करें और खुलकर हंसने की कोशिश करें। इससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहता है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।
संता- डार्लिंग, अभी-अभी मेरा एक दोस्त खाने पर हमारे घर आने वाला है!
जीतो- तुम्हारा दिमाग खराब है? पूरा घर अस्त-व्यस्त पड़ा है, किचन में सामान भी नहीं है, मैं बहुत थकी हुई हूं और तुम्हारा दोस्त अभी आ रहा है, क्या सोचेगा वह?
संता- तभी तो मैंने उसे बुलाया है! दरअसल वह जल्दी ही शादी करने जा रहा है और शादी से पहले देखना चाहता है कि शादीशुदा लोग कैसे रहते हैं!
विज्ञापन
2 of 5
Today Jokes
- फोटो : iStock
टीचर- बताओ सबसे नशीला पदार्थ कौन-सा होता है?
छात्र- किताब है सर, खोलते ही नींद आ जाती है।
विज्ञापन
3 of 5
Today Jokes
- फोटो : iStock
हिंदी और अंग्रेजी के फर्क को समझिए
गरीब आदमी चोर होता है
और
अमीर आदमी डिफॉल्टर।
पत्नी- जरा अलामारी से फाइल लेती आना।
पति- यहां तो कहीं फाइल नहीं दिख रही है।
पत्नी- तुम तो हो ही अंधे, कामचोर हो, एक काम ढंग से नहीं कर सकते, मुझे पता था कि तुम्हें नहीं मिलेंगी, इसलिए मैं पहले ही ले आई थी।
अब आदमी की कोई गलती हो तो बताओ…
पत्नी मायके से वापिस आई,
पति दरवाजा खोलते हुए जोर-जोर से हंसने लगा,
पत्नी- ऐसे क्यो हंस रहे हो।
पति- गुरूजी ने कहा था कि जब भी मुसीबत सामने आए उसका सामना हंसते हुए करो।