Today Funny Jokes: हंसना दूसरों की मुस्कान की वजह बन जाता है। हमें देखकर ही दूसरे लोग हंसते है। हंसना हम सभी के लिए फायदेमंद भी होता है। जब हम खुल कर हंसते हैं तो हमारी सेहत अच्छी रहती है। जब हम स्वस्थ रहते हैं तो हमें नींद भी अच्छी आती है। चुटकुले हंसने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार चुटकुले। इन चुटकुलों को पढ़कर आपकी हंसी नहीं रुकेगी।
एक लड़की ने बस स्टॉप पर एक हैंडसम लड़के को देखा
और मोहित होकर बोली-I LOVE YOU।
लड़के ने लड़की के सर पर उसी का दुपट्टा रखा और बोला- “राम का नाम जपा करो”
प्यार मुहब्बत में कुछ नहीं रखा। इस कागज पर गायत्री मंत्र लिखकर दे रहा हूं, इसे सोने से पहले रोज पढ़ लिया करो।
(लड़के ने कागज लिखकर लड़की को पकड़ाया, बस आई और वो निकल गया)
शर्मिन्दा लड़की ने कागज खोलकर देखा तो उसमे लिखा था- “अक्ल की अंधी, पिटवाएगी क्या?
पीछे मेरी बीवी खड़ी थी। ये मेरा मोबाइल नंबर है। सेव कर ले। फोन पर बात करेंगे, और हां… I LOVE U 2”