फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: भारत की सबसे खतरनाक नदी कौन सी है? संता का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Tue, 19 Apr 2022 11:58 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
Funny Jokes And Viral Chutkule in Hindi: हंसना हमारे लिए किसी दवा से कम नहीं है। हंसने-मुस्कुराने से हम टेंशन फ्री रहते हैं। जब हम टेंशन मुक्त रहते हैं, तो मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से तरोताजा महसूस करते हैं। हम सभी को खुश रहने के लिए जोक्स पढ़ना चाहिए। जोक्स और चुटकुले हंसना में हमारी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन नए-नए जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसने का सिलसिला...

दिवाली की शाम को बंगाली बाबा की पत्नी को भूत पकड़ लिया...और फिर...

यह देख बंगाली बाबा सब काम छोड़ भूत भगाने बैठ गए

बंगाली बाबा-तुम कौन हो?

बंगाली बाबा की पत्नी-आमी मोजंलिका...

बंगाली बाबा-क्या चाहिए?

बंगाली बाबा की पत्नी-25 हजार टका

बंगाली बाबा-क्यों?

बंगाली बाबा की पत्नी-सोने की अंगूठी खरीदनी है।

फिर...भूत की जमकर हुई कुटाई
विज्ञापन

2 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

भारत की सबसे खतरनाक नदी कौन सी है? 

संता- भावना, इसमें सब बह जाते हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

चिंटू दर्जी के पास गया और उससे पूछा- पैंट की सिलाई कितनी है? 

दर्जी - 300 रुपए... 

चिंटू - और निक्कर की...? 

दर्जी- 100 रुपए... 

चिंटू (कुछ देर सोचकर) - तो फिर निक्कर ही सिल दो, बस लंबाई पैरों तक कर देना...

4 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

किडनैपर- अगर आज रात तक तुमने हमें 10 लाख रुपए नहीं दिए,

तो हम तुम्हारी पत्नी को वापस छोड़ जाएंगे!

आदमी- पैसे बोल पैसे, डराता क्यों है?
विज्ञापन

5 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- कल क्यों नहीं आया?

पप्पू- नहीं बताऊंगा?

टीचर चांटा मारकर- जल्दी बता,

पप्पू- दिवाली पर गर्लफ्रेंड के साथ था।

टीचर- इतना छोटा होके भी

गर्लफ्रेंड के साथ घूमता है, कौन थी वो लड़की ?

पप्पू- आपकी बेटी !!!

(टीचर बेहोश )
विज्ञापन

6 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

बंगाली बाबा को आधी रात में एक खूबसूरती लड़की फोनकर बोली...

सरकाई लियो खटिया जाड़ा लगे,

बंगाली बाबा- हेलो, कौन? 

लड़की- भरो, मांग मेरी भरो...

बंगाली बाबा बिस्तर से उठकर बोला- क्या सही में मुझसे शादी करोगी?

लड़की- इस गाने को कॉलर ट्यून बनाने के 1 दबाएं।

बंगाली बाबा- गुस्से में भाग...
विज्ञापन

7 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock


हाईस्कूल में पढ़ने वाली दो लड़कियां आपस में बातें कर रही थीं।

पहली लड़की- यार, मेरे पापा ने कहा है कि इस बार अगर परीक्षा में फेल हुई तो तेरी शादी कर दूंगा।

दूसरी लड़की- तो तुमने कितनी तैयारी की है? 

पहली लड़की- बस, रिसेप्शन की ड्रेस लेनी बाकी है....
विज्ञापन

8 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : Pixabay
लड़का- मैं तुम्हारे साथ शादी नहीं कर सकता,
घर वाले नहीं मान रहे हैं...
लड़की- तुम्हारे घर मैं कौन-कौन हैं...?
लड़का- एक पत्नी और दो बच्चे...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें