फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: पप्पू- 3 BHK का क्या रेट है? दुकान वाले ने दिया गजब का जवाब

Sat, 27 Jan 2024 03:25 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala
Today Funny Jokes: हम सभी के लिए हंसना बहुच जरूरी होता है। प्रसन्न रहने से आपका शरीर स्वस्थ रहता है। हंसने-हंसाने से आप मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। वर्तमान समय की भागमभाग जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिए दिन में एक बार जरूर हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

मंदिर में पूजा करते समय गांव की एक लोभी महिला भगवान से बोली...
भगवान, तेरे लिए एक सेकंड कितने सालों के बराबर है?
भगवान बोले- करोड़ों साल के बराबर
फिर महिला बोली- और करोंड़ो रुपये कितने बराबर होते हैं?
भगवान बोले- रत्ती बराबर
लालच से महिला बोली-एक रत्ती मुझे भी दे दीजिए
भगवान बोले- एक सेकंड मंदिर में ही रूको, लाकर देता हूं।
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : Twitter
पप्पू- 3 BHK का क्या रेट है?
दुकान वाला- ये जूते चप्पल की दुकान है।
पप्पू- फिर बाहर ये क्यों लिखा है कि 'flat 60% off'।
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
संता ने एक राह चलती अजनबी लड़की से कहा- आपने पहचाना मुझे...?
लड़की- नहीं, आप कौन हो...?
संता- मैं वही हूं, जिसे आपने कल भी नहीं पहचाना था...!

Hindi Chutkule: टीचर- पानी में रहने वाले 5 जीवों के नाम बताओ? पप्पू ने दिया मजेदार जवाब

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
लड़का जैसे ही कॉलेज में पहुंचा, खुशी के मारे उछलने लगा।
दोस्त- क्या हुआ, इतना खुश कैसे है?
लड़का- आज पहली बार मुझसे किसी लड़की ने मेट्रो में बात की है।
दोस्त- वाह भाई, क्या बात हुई?
लड़का- मैं बैठा था, वो बोली- उठ ये लेडीज सीट है।
 

Hindi Jokes: पति- तुमने मुझमें क्या देखा कि प्रपोज करके शादी के लिए तैयार हो गई थी, पत्नी ने दिया गजब का जवाब


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
दादी- लगता है उस लड़की को लकवा हो गया है, देख कैसे उसका एक हाथ ऊपर हो रहा है और मुंह पिचका सा हो गया है 
पोता- दादी लकवा नहीं, वह सेल्फी ले रही है...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें