फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: टीचर- तुम तो पढ़ाई में बहुत कमजोर हो, संता का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Fri, 04 Mar 2022 11:00 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
हर इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना जरूरी होता है। हंसने से हम मानिसक तनाव और चिंता से बच सकते हैं और हमारा मन प्रसन्न रहता है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में एक हंसी ही है जो हमें कई बीमारियों से बचा सकती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले। 

शादी के कुछ दिन बाद मुंह फुलाए पत्नी से पति ने पूछा...

पति- एक बात बताओ शादी से पहले तुम्हारे कितने ब्वॉयफ्रेंड थे ?

पत्नी अन्दर गई और एक लिफाफा लेकर आई, जिसमें चावल के कुछ दाने और 200 रुपये रखे थे।

पति- ये क्या है ?

पत्नी- मैं जब भी कोई ब्वॉयफ्रेंड बनाती थी,

तब एक चावल का दाना इस लिफाफे में डाल देती थी।

यह सुनकर पति ने चावल के दाने गिने। कुल सात निकले।

बोला- सात हैं। कोई बात नहीं, आजकल इतने तो हर लड़की के होते हैं, लेकिन ये 200 रुपये किसलिए रखे हैं?

पत्नी- चार किलो चावल बेच दिए। 

सदमे में पति
विज्ञापन

2 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock


टीचर- तुम तो पढ़ाई में बहुत कमजोर हो। मैं तुम्हारी उम्र में गणित के इससे भी कठिन सवाल हल कर लेता था।

टीटू- आपको अच्छे टीचर मिल गए होंगे सर, सबकी किस्मत इतनी अच्छी नहीं होती।
विज्ञापन

3 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock

लड़की का एक्सीडेंट हो गया।
डॉक्टर- आपके पैर खराब हो गए हैं।
लड़की- क्या ये सही नहीं होंगे? 
डॉक्टर- नहीं इनको काटना पड़ेगा।
लड़की- ओह! नो अब मैं क्या करूंगी? 
डॉक्टर- धीरज रखिए। ईश्वर सब ठीक करेगा। 
लड़की- अरे मुझे उसकी टेंशन नहीं है।
दरअसल मैंने कल ही नया सैंडल खरीदा है, और उस दुकान पर लिखा था- "बिका माल वापस नहीं होगा"। 

4 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
डॉक्टर मरीज से- अगर तुम मेरी दवा से ठीक हो गए तो मुझे क्या इनाम दोगे?

मरीज- साहब मैं तो बहुत गरीब आदमी हूं कब्र खोदता हूं......

आपकी फ्री में खोद दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
दामाद- आज से मैं रोटी नहीं चावल खाऊंगा।

सास- ऐसा क्यों? 

दामाद - मोहल्ले वालों के ताने सुनकर थक गया हूं। रोज कहते हैं कि ससुराल वालों की रोटी तोड़ता हूं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें