फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: संता ने कंडक्टर से पूछा- आप कितने घंटे बस में रहते हो? सामने से मिला गजब का जवाब

Thu, 08 Aug 2024 02:23 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Today Funny Jokes in Hindi: हंसने से हमारे में सकारात्मक सोच आती है। इसकी वजह से हम नकारात्मक चीजों से दूर रहते हैं। अगर हमें तनाव भरी जिंदगी में भी खुश रहना है, सुबह और शाम हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपके लिए हर दिन कुछ मजेदार जोक्स लेकर आते हैं। आप हसते रहेंगे, तो कई बीमारियों से भी बच सकते हैं। हम आपके लिए आज भी कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो दर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

टीचर- नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली- को चली, खाली जगह भरो...
चिंटू- नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली धीरे-धीरे चली...
टीचर मुझसे मजाक कर रहे हो...अभी बताती हूं...
चिंटू- मैडम वो तो मैंने आपका दिल रखने के लिए कह दिया...
वरना नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली तो क्या उसका बाप भी एक इंच नहीं चल सकता...
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
संता ने कंडक्टर से पूछा- आप कितने घंटे बस में रहते हो? 
कंडक्टर- जी 24 घंटे चिंटू- वो कैसे? कंडक्टर- देखिये, 8 घंटे तो सिटी बस में रहता हूं और बाकी के 16 घंटे बीवी के बस में रहता हूं
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
एक हवाई जहाज तूफान में फंस गया...
पायलट (यात्रियों से) बोला- किसी को
बचने की दुआ आती है क्या?
एक बाबा खुश होकर बोले- हां,
मुझे आती है।
पायलट - ठीक है बाबा, आप दुआ कीजिए,
एक पैराशूट कम है...!!!
बाबा बेहोश...

Comedy Jokes: बॉयफ्रेंड की बात सुनकर गर्लफ्रेंड के उड़ गए होश, पढ़िए वायरल चुटकुले

4 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
गोलू बड़ा परेशान बैठा था,
भोलू- क्या हुआ यार...
गोलू क्या बताऊं आज टीचर कह रही थी
जिंदगी चार दिन की है...
लेकिन मैंने रिचार्ज तो 84 दिन का करवा लिया...

Jokes: साली- जीजा अगले जन्म में क्या बनोगे? जीजा ने दिया गजब का जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
प्रेमी- क्या तुम जानती हो कि संगीत में इतनी शक्ति होती है कि पानी गरम हो सकता है...?
प्रेमिका- हां जरूर, क्यों नहीं...
जब तुम्हारा गाना सुन कर मेरा खून खौल सकता है,
तो पानी क्यों नहीं...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें