फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: संता- यार मेरी बीवी गुस्सा बहुत करती है, बंता ने बताया गजब का उपाय, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Sat, 25 Dec 2021 03:03 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
हंसते से इंसान का मन प्रसन्न रहता है जिसकी वजह से घर में खुशहाली रहती है। मानसिक तनाव की वजह से होने वाली बीमारियां हंसने से इंसान से दूर रहती हैं। इसलिए हम सभी को जरूर हंसना चाहिए। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 


एक आदमी काम पर से थक हार कर घर आया।

पत्नी ने पानी का गिलास दिया,

तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा।

साइंस-39, इंग्लिश- 46, मैथ्स- आगे कुछ पढऩे से पहले आदमी: ये माक्र्स आए हैं, गधे शर्म नहीं आती?

नालायक है तू नालायक।

पत्नी- अरे आप सुनो तो...

आदमी- तू चुप बैठ।

तेरे लाड़-प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे नालायक,

अरे तेरा बाप दिन भर मेहनत करता है और तू ऐसे माक्र्स लाता है।

लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए।

पत्नी- अरे सुनो तो...

आदमी- तू चुप कर. एक शब्द भी मत बोल, आज बताता हूं इसे।

पत्नी इस बार तेज आवाज में: अरे सुनो पहले।

सुबह अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है।

फिर भयानक सन्नाटा।
विज्ञापन

2 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
संता- यार मेरी बीवी गुस्सा बहुत करती है 

बंता- मेरी भी पहले करती थी, अब नहीं करती, 

संता- तुमने क्या इलाज किया? 

बंता- एक दिन गुस्से में थी, मैंने कह दिया कि बुढ़ापे में गुस्सा आ ही जाता है 

बस वो दिन है और आज का दिन है, तेज़ आवाज़ में भी बात नहीं करती!
विज्ञापन

3 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
चिंटू अपने दोस्त मिंटू को ज्ञान बांट रहा था 

अगर परीक्षा में पेपर बहुत कठिन हो तो…आंखें बंद करो, 

गहरी सांस लो और जोर से कहो- ये सब्जेक्ट बहुत मजेदार है इसलिए अगले साल फिर पढ़ेंगे।

4 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock

टीचर- तुम तो पढ़ाई में बहुत कमजोर हो, मैं तुम्हारी उम्र में गणित के इससे भी कठिन सवाल हल कर लेता था।

पप्पू- आपको अच्छे टीचर मिल गए होंगे सर, 

सबकी किस्मत इतनी अच्छी नहीं होती...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
एक खूबसूरत लड़की बस स्टैंड पर खड़ी थी... 

एक नौजवान बोला- चांद तो रात में निकलता हैं, आज दिन में कैसे निकल आया? 

लड़की बोली- अरे उल्लू तो रात को बोलता था, आज दिन में कैसे बोल रहा है...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें