फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: पति- काश तुम शक्कर जैसी होती, मीठा बोल पाती, पत्नी ने दिया गजब का जवाब

Fri, 14 Nov 2025 03:20 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से बचना बहुत जरूरी है। ऐसे में जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार साबित होते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
मजेदार चुटकुले - फोटो : freepik
Hindi Jokes: सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से बचना बहुत जरूरी है। ऐसे में जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार साबित होते हैं। आज हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर ठहाके मारने लगेंगे आप।

मास्टर जी- पप्पू, तुम्हारे पड़ोस के दादाजी आजकल दिखाई नहीं दे रहे हैं...?
पप्पू- सर वो गुजर गए...!
मास्टर जी- अरे, क्या हुआ था उन्हें...?
पप्पू- वो टीवी पर योग सीखाने वाले बाबा को देखकर योगा कर रहे थे...!
मास्टर जी- अच्छा, फिर...?
पप्पू- बाबा ने निर्देश दिया गहरी सांस अंदर लो और जब मैं कहूं तब बाहर छोड़ना...
मास्टर जी- अच्छा फिर...?
पप्पू-  फिर क्या अचानक लाइट चली गई और
तीन घंटे बाद जब लाइट आई तब तक दादाजी चल बसे थे...!

 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पति- काश तुम शक्कर जैसी होती, मीठा बोल पाती।
पत्नी- काश तुम अदरक होते, मैं भी कूट पाती
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
दो औरतें बातें करते जा रही थीं...
पहली- पता है, अपने गांव के सरपंच कोमा में चले गए।
दूसरी- हां बहन, पैसे वाले तो कहीं भी जा सकते हैं...!

Chutkule In Hindi: नए फोन को लेकर बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को लेकर कही ऐसी बात, पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट

4 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
पति बालकनी में खड़ा-खड़ा मस्ती से गा रहा था...
'पंछी बनूं उड़ता फिरूं मस्त गगन में...आज मैं आजाद हूं दुनिया के चमन में...'
रसोई में से बीवी की आवाज आई- घर में ही उड़ो, सामने वाली मायके गई है...!

Comedy Jokes: मैं ऐसे आदमी के साथ जीवन गुजार रही हूं, पत्नी का जवाब सुनकर पति की बोलती हो गई बंद
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
एक सहेली ने दूसरी सहेली से कहा - मेरे पति मुझे बहुत प्यार करते हैं, कहते हैं कि तुम ही सात जन्मों तक मेरी पत्नी रहो।
दूसरी सहेली बोली- ये मर्द ऐसे ही होते हैं, सातवें जन्म से आगे के लिए किसी और को बोल रखा होगा...!!!

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है) 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें