फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedy Jokes: मैं ऐसे आदमी के साथ जीवन गुजार रही हूं, पत्नी का जवाब सुनकर पति की बोलती हो गई बंद

Thu, 13 Nov 2025 10:09 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से बचना बहुत जरूरी है। ऐसे में जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार साबित होते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
Funny Jokes In Hindi: जिंदगी में हंसना और हंसाना बहुत जरूरी होता है। अगर आप अंदर से खुश हैं तो आप काफी अच्छा महसूस करते हैं और इस लिहाज से जोक्स गुदगुदाने में अहम भूमिका निभाते हैं। पढ़िए ऐसे ही कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।  हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं। 

पत्नी ने पति का मोबाइल चेक किया, उसमें कुछ भी गलत नहीं मिला
पत्नी सिर पकड़कर बोली- हे भगवान जिसे कोई भी घास नहीं डाल रहा है,
मैं ऐसे आदमी के साथ जीवन गुजार रही हूं......


पत्नी (पति से)- तुम चुकंदर खाया करो
पति- क्यों?
पत्नी- इसे खाने से खून अच्छा लाल और गाढ़ा होता है
पति- अच्छा, अब तुम्हें खून भी हाई क्वालिटी का पीना है.....
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
ट्रेन में लड़की एक लड़के से बोली- क्या मैं यहां बैठ सकती हूं?
लड़का- हां हां बिलकुल, अपनी ही सीट समझो
लड़की- क्या मैं आपकी बोतल से थोड़ा पानी पी सकती हूं?
लड़का- हां हां जरुर
लड़की- अगला स्टेशन कौन सा है भैया?
लड़का- मेरे दिमाग में कोई GPS नहीं लगा है,
जल्दी से सीट खाली करो, मुझे नींद आ रही है.....
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
महिला- डॉक्टर साहब मुझे कुछ डाइटिंग टिप्स दीजिए
जिससे मैं पतली हो जाऊं
डॉक्टर- ऐसी चीजों से दूर रहें, जो तुम्हें मोटा बनाती हों
महिला- जैसे?
डॉक्टर- जैसे कि वजन तौलने वाली मशीन, शीशा,
आपकी मोटी तस्वीरें और सबसे जरूरी 'पतले दोस्त'.....
 

4 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
टीचर- आज मैं तुमको Noun पढ़ाऊंगी
पप्पू- जी मैम
टीचर- खड़े हो और बताओ, लड़की सबसे हंस के बात करती है
इसमें लड़की क्या है?
पप्पू- जी लड़की बिगड़ी हुई है, सभी से सेंटिग करना चाहती है.....


मां- बेटा एग्जाम की सब तैयारी हो गई?
बेटा- हां मां, पेन, पेन्सिल, स्केल, इरेजर सब रख लिया,
बस पढ़ना बाकी है....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
लड़का अपनी गर्लफ्रेंड की याद में उदास बैठा 
पानी में पत्थर मार रहा था
तभी एक मेढ़क पानी में से निकल कर बोला- 
पानी में आ, तेरी उदासी उतारता हूं
अपनी वाली के चक्कर में मेरी वाली का 
सिर फोड़ दिया......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें