फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: पति और पत्नी की मजेदार बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Thu, 13 Jan 2022 11:58 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : Istock
हंसना हर इंसान के लिए बेहद जरूरी होता है। हंसने से इंसान का शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहता है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक तनाव से बचना है, तो हम सभी को सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। आपको हंसाने के लिए हम जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला। 


पति (मरते समय अपनी बीवी से)- अलमारी से तेरे सोने के गहने मैंने ही चोरी किए थे।

बीवी रोते हुए- कोई बात नहीं जी।

पति- तेरे भाई ने तुझे जो एक लाख रुपए दिए थे वह भी मैंने ही गायब किए थे।

पत्नी- कोई बात नहीं मैंने आपको माफ किया।

पति- तेरे कीमती साड़ियां भी मैंने चोरी कर अपनी प्रेमिका को दे दिए थे।

पत्नी- कोई बात नहीं जी, आपको जहर भी तो मैंने ही दिया था हो गई बात बराबर। 
विज्ञापन

2 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
पत्नी ने पति को एक जोर का तमाचा मारा...! 

पति तिलमिला उठा और पूछा- मैंने क्या गलती की...? 

पत्नी - तुम कोई गलती करो, उसके लिए मैं इंतजार थोड़े ही करती रहूंगी...!
विज्ञापन

3 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
पत्नी पति से- तुम तो कहते थे कि शादी के बाद भी मुझे खूब प्यार करोगे?

पति- सॉरी यार! मुझे क्या पता था कि तुम्हारी शादी मेरे साथ हो जाएगी!

4 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
पति- आज खाना क्यों नहीं बनाया?
पत्नी- गिर गई थी लग गई….
पति- कहां गिर गई थी और क्या लग गई थी ?
पत्नी- तकिये पर गिर गई थी
और आंख लग गई थी।
विज्ञापन

5 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
पत्नी- उठो सुबह हो गई,
पति- आंखें नहीं खुल रही हैं,ऐसा
कुछ बोलो कि नींद गायब हो जाए,

पत्नी- रात में जिस जानू से चैट कर
रहे थे, वो मेरी दूसरी ID है,
अब बेचारे पति को 3 दिन से नींद
नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock


पति Facebook पर उलझा हुआ था, पत्नी रोमांटिक मूड में थी!
पत्नी- I LOVE YOU
पति- hmmm.. कोई नई बात हो तो बताओ
पत्नी- मै मां बनने वाली हूँ
पति- अच्छा.. और कोई नई बात
पत्नी (चिढ़कर)- बच्चे के बाप तुम नहीं हो.!
पति के उड़ गए होश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें