Today Funny Jokes: अगर आप आज कल की चुनौतियों से भरी जिंदगी में भी स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो आपको हर दिन सुबह और शाम हंसना चाहिए। हंसने से आपको मन प्रसन्न रहता है और स्वस्थ रहते हैं। हंसी एक ऐसी दवा है, जो इंसान को कई गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ चटपटे चुटकुले (Majedar Chutkule in Hindi) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
वैलेंटाइन डे के 7 दिन पहले एक गिफ्ट शॉप पर वकील साहब गए
उन्होंने 40 खूबसूरत कार्ड ख़रीदे और सब पर उन्होंने भेजने वाले की जगह लिखा –“हैल्लो जान !! पहचान गए ना ? शाम को मिलो, “आई लव यू ”।
दुकानदार ने पूछा- ये क्या मामला है? तो
वकील साहब ने बताया- पिछले वैलेंटाइन डे पर आस पास की कालोनी में ऐसे ही 20 कार्ड भेजे थे।
कुछ ही दिन में तलाक के चार केस मिल गए थे। इस बार 40 कार्ड भेज रहा हूं।
दुकानदार बेहोश