इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से इंसान मानसिक तनाव की वजह से होने वाली बीमारियों से बचा रहता है। बड़े बड़े हेल्थ एक्सपर्ट और योगगुरु भी लोगों स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। उनका कहना है कि हंसने से इंसान का मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है जिससे घर में खुशहाली रहती है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए एक से बढ़कर एक जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
70 साल की एक बुज़ुर्ग महिला ने अदालत में तलाक के लिए अर्जी लगाईं।
जज ने बुजुर्ग महिला से पूछा- इस उम्र में तलाक क्यों लेना चाहती हैं आप ?
महिला- जज साहब, मेरे पति मुझ पर मानसिक अत्याचार कर रहे हैं।
जज- वो कैसे ?
महिला- इनकी जब मर्जी होती है, मुझे खरी-खोटी सुना देते हैं
और जब मैं बोलना शुरू करती हूं तो अपने कान की मशीन निकाल देते हैं !!!