स्वस्थ रहने के लिए इंसान को हंसना उतना ही जरूरी है जितना खाना। इसलिए हम सभी को समय निकालकर दिन में एक बार जरूर हंसना चाहिए, क्योंकि हंसने के लिए किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
एक चूहा शराब के गिलास में गिर गया... वहां से एक बिल्ली गुजर रही थी।
चूहे ने बिल्ली से कहा- मुझे यहां से बाहर निकाल दो, फिर चाहे मुझे खा लेना।
बिल्ली ने गिलास में लात मारी और गिलास गिरा दिया। चूहा निकलकर भागा और बिल में घुस गया।
बिल्ली बोली- झूठे, धोखेबाज, तुम तो कह रहे थे मुझे निकाल दो, फिर चाहे बेशक मुझे खा लेना।
चूहा मुस्कुराया और बोला- नाराज मत होना, उस वक्त मैं नशे में था।