फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: लड़की और लड़के की ये मजेदार बातें सुनकर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Sun, 19 Dec 2021 03:24 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
जिस प्रकार से स्वस्थ रहने के लिए इंसान को अच्छे खान-पान की आवश्यकता होती है, उसकी हंसना भी बेहद जरूरी है। हंसते रहने से मानसिक तनाव से होने वाली कई बीमारियां इंसानों से दूर रहती हैं। हंसने से घर में खुशी का माहौल रहता है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में बहुत मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 


लड़की- हम तेरे बिन अब रह नहीं सकते, तेरे बिना क्या वजूद मेरा।

लड़का- (Excited होकर) कौन हो आप?

लड़की- तुझसे जुदा गर हो जाएंगे तो खुद से ही हो जाएंगे जुदा।

लड़का- (खुशी के मारे आंखों से पानी लाते हुए) तुम सचमुच मुझसे शादी करोगी?

लड़की- इस गाने को अपनी कॉलर ट्यून बनाने के लिए 8 दबाएं।
विज्ञापन

2 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
संता के हाथ में नया फोन देखकर...

उसका दोस्त बोला- ये नया फोन कब खरीदा?

संता- नया नहीं, गर्लफ्रेंड का है।

दोस्त- गर्लफ्रेंड का फोन क्यों ले आया?

संता- अरे यार, वो रोज कहती थी,

मेरा फोन नहीं उठाते, फोन नहीं उठाते।

आज मौका मिला, मैंने उठा लाया।
विज्ञापन

3 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
बैंक मैनेजर- कैश खत्म हो गया है कल आना।

रामू- लेकिन मुझे मेरे पैसे अभी चाहिए।

मैनेजर- देखिए आप गुस्सा मत करिए, शांति से बात कीजिए।

रामू- ठीक है बुलाओ शांति को, आज तो मैं उसी से बात करूंगा।

4 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
पति- क्या देख रही हो?

पत्नी- कुकिंग शो।

पति- दिन भर कुकिंग शो देखा करती हो, खाना बनाना तो फिर भी नहीं आया तुम्हें।

पत्नी- आप भी तो कौन बनेगा करोड़पति देखते रहते हैं, तो कौन सा करोड़पति बन गए।
विज्ञापन

5 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू फिजिक्स का एग्जाम देने गया, पेपर में यह सवाल पूछा गया...

सवाल- कौन सा लिक्विड गर्म करने पर सॉलिड बन जाता है?

पप्पू का जवाब- बेसन के पकौड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock

शराबी- एटीएम में पैसे हैं क्या?

गार्ड- हां हैं।

शराबी- निकाल लूं?

गार्ड- हां, निकाल लो

शराबी- लाओ, पेंचकस है क्या, आज सारा कैश निकाल लूंगा।

गार्ड बेहोश...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें