फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: लड़की ट्रेन में एक लड़के से बोली- क्या मैं यहां बैठ सकती हूं? फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Mon, 14 Mar 2022 01:12 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : Pixabay
हंसना हम सभी के लिए बेहद जरूरी होता है। खुशमिजाज रहने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। हंसने-हंसाने से मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से हम बच सकते हैं। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिए हम सभी को दिन में एक बार जरूर हंसना चाहिए। अगर हम हंसते रहते हैं, तो हमारे आस-पास का माहौल खुशनुमा बना रहता है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं। आप इन्हें पढ़ने के बाद जरूर हंस पड़ेंगे। 

लड़की ट्रेन में एक लड़के से बोली- क्या मैं यहां बैठ सकती हूं? 

लड़का- हां हां, बिल्कुल, अपनी ही सीट समझो।

लड़की- क्या मैं आपकी बोतल से थोड़ा पानी पी सकती हूं? 

लड़का- हां हां, जरूर।

लड़की- अगला स्टेशन कौन-सा है भैया? 

लड़का- मेरे दिमाग में कोई जीपीएस नहीं लगा है।

लड़की- जल्दी सीट खाली करो, मुझे नींद आ रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : Pixabay

एक बार क्लास में मैडम ने बच्चों से एक सवाल पूछा, 
मैडम- तुम सब में से सबसे बहादुर कौन है बच्चों? सारे बच्चों ने हाथ उठा दिए।
मैडम ने एक और सवाल पूछा, 
मैडम- अच्छा बताओ, अगर तुम्हारे स्कूल के सामने कोई बम रख दे तो तुम क्या करोगे? 
पिंटू बोला मैडम जी एक, दो मिनट देखेंगे अगर कोई ले जाता है तो ठीक है, नहीं तो स्टाफरूम में रख देंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : iStock

एक लड़की के पढ़ते-पढ़ते सिर में दर्द हो गया लड़की दुकान पर गई 
लड़की- भैया एक सिर दर्द की गोली देना 
दुकानदार- ये लो मैडम 5 रुपये की है।
लड़की भइया इसमें कोई और कलर वाली दिखाना।
दुकानदार बेहोश। 

4 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : iStock
मालिक ने नौकर से कहा- मच्छर मार दो।
नौकर आलस में था।
थोड़ी देर बाद भी मच्छर गुनगुना रहे थे।
मालिक ने फिर नौकर से कहा- मच्छर मारे नहीं क्या? 
नौकर ने मालिक से कहा- मच्छर तो मार दिये, ये तो उनकी विधवा पत्नियों के रोने की आवाज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : iStock
लड़की चिंटू से- आपका कुत्ता तो टाइगर जैसा दिखता है, क्या खिलाते हैं आप ! 
चिंटू- ये कमीना टाइगर ही है, प्यार व्यार के चक्कर में पड़ गया शक्ल कुत्ते जैसी हो गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें