हंसने से हम सभी मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसलिए हम सभी को अपने दिनचर्या में हंसी को शामिल कर लेना चाहिए। हम घर में परजिनों और दफ्तर में दोस्तों के साथ हंस सकते हैं। अगर आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं है, तो जोक्स और चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए लाए हैं कुछ मजेदार चुटकुले।
एक जगह भागवत कथा चल रही थी। अचानक माइक पर अनाउंसमेंट हुई...
'भाई अशोक लखेरा जी, जहां कहीं भी हों, तुरंत घर पहुंचे, सबिता भाभी उनका घर पर इंतजार कर रही है।
तल्लीनता से भागवत कथा सुन रहे भाई अशोक लखेरा तुरंत उठ खड़े हुए और उठकर घर जाने लगे।
तभी महिलाओं में बैठीं सबिता भाभी चिल्लाईं, 'अरे बैठो-बैठो, राम कथा सुनो। मैंने तो ये बस ये चेक करने के लिए अनांउसमेंट करवाया था कि भागवता कथा ही सुन रहे हो या कहीं और चले गए।