फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुटकुले: गर्लफ्रेंड की शादी के कार्ड को देखकर राजू ने सुरेश से कही ऐसी बात, पढ़िए धमाकेदार फनी जोक्स

Mon, 07 Sep 2026 08:52 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

हिंदी जोक्स: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है।
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Amar Ujala
मजेदार हिंदी जोक्स: आज कल के जीवन में हर इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आपका शरीर स्वस्थ रहता है। अगर आप नियमित रूप से सुबह और शाम हंसते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हंसी एक ऐसी दवा है, जो आपको कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Majedar Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। 



सोनू को गर्लफ्रेंड की शादी का कार्ड मिला
मोनू- तू जाएगा क्या?
सोनू- गर्लफ्रेंड थी तो क्या हुआ, जाऊंगा तो मैं जरूर
प्यार अपनी जगह, बटर चिकन अपनी जगह.....



एक ट्रैफिक पुलिस वाले ने एक हरियाणवी आदमी को,
रेड लाइट क्रॉस करते पकड़ लिया
ट्रैफिक पुलिस- क्यूं तने लाल बत्ती ना दिखी के?
हरियाणवी आदमी- बत्ती तो दिखी थी पर तू ना दिखा......
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Amar Ujala
लड़का- मैं उस लड़की से शादी करूंगा,
जो मेहनती हो, सादगी से रहती हो,
घर को संवारकर रखती हो और आज्ञाकारी हो
लड़की- मेरे घर आ जाना,
लड़का- क्यों?
ये सारे गुण मेरी नौकरानी में हैं.....
विज्ञापन

3 of 5
पति-पत्नी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी- अगर मैं खो गई तो तुम क्या करोगे?
पति- मैं अखबार में इश्तिहार दूंगा
पत्नी- तुम कितने अच्छे हो....वैसे क्या लिखोगे?
पति- जहां भी रहो खुश रहो.....


मजेदार हिंदी जोक्स: बेटे के साथ आई लड़की को देख मां के उड़े होश, वजह पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी


फनी चुटकुले: पति को चेकअप कराने के लिए डॉक्टर के पास लेकर गई पत्नी, फिर जो हुआ पढ़कर खूब हंसेंगे आप

4 of 5
लेटेस्ट चुटकुले - फोटो : Adobe Stock
बाबा ने महिला को बताया मौनव्रत का मतलब
महिला- बाबा मौनव्रत किसे कहते हैं
बाबा- जब हम कई साल नहीं बोलते हैं,
उसे मौनव्रत कहते हैं
महिला- पर हम लोग तो उसे शादी कहते हैं.....



पिंकी- प्यार कब होता है?
पंडित जी- जब बुद्धि घास चरने चली जाती है, 
तो प्यार हो जाता है
पिंकी- और ब्रेकअप 
पंडित जी- जब घास समाप्त हो जाती है,
तो ब्रेकअप हो जाता है..... 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
साली- अहंकार करना सबसे बड़ा पाप है,
पर जब मैं शीशा देखती हूं तो सोचती हूं
कि मैं कितनी सुंदर हूं
जीजा- यह अहंकार नहीं गलतफहमी है और
गलतफहमी होना तो भोलापन है......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें