जोक्स और चुटकुले: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसापास भी नहीं भटकती है। इसलिए आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ वायरल हो रहे चुटकुले (Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़कर आप पेट पकड़कर ठहाके लगाने लगेंगे।
बेटा एक लड़की के साथ घर आया
मां ने पूछा यह कौन है?
बेटा बोला- यह मेरी धर्म-पत्नी है
मां सकते में आ गई और गुस्से में पूछा-
कब से चल रहा था, तुम दोनों के बीच ये सब?
बेटा बोला- पता नहीं, यह तो पार्क में मेरे बगल में बैठ
किसी का इंतज़ार कर रही थी,
बजरंग दल वालों ने हमारी शादी करवा दी.....