फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: पत्नी से बोला संता- आज ये रोटियां जली हुई कैसी हैं? जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Mon, 25 Oct 2021 12:23 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...


संता- आज ये रोटियां जली हुई कैसी हैं? 

पत्नी- क्योंकि मैं आजकल खूबसूरत होती जा रही हूं। 

संता- तुम्हारे खूबसूरत होने से रोटी जलने का क्या लेना-देना है? 

पत्नी- रोटियां भी मेरी खूबसूरती को देखकर जलने लगी हैं।
विज्ञापन

2 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
एक दिन पिंटू पंडित जी के पास गया। 

पंडित- तुम्हारी कुंडली में धन ही धन लिखा है। 

पिंटू- वो तो सब ठीक है पंडित जी लेकिन ये तो बताइए इस धन को बैंक में कैसे ट्रांसफर करुं। 

पंडित बेहोश!
विज्ञापन

3 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
संता- यार ये नया फ़ोन किसका है, बड़ा मस्त लग रहा हैं।

बंता- मेरा नहीं हैं, यार।

संता- फिर किसका हैं।

बंता- गर्लफ्रेंड का उठाया है।

संता-  क्यों ?

बंता- यार वो रोज कहती थी, आप मेरा फ़ोन नहीं उठाते।

आज मुझे मौका लगा तो मैंने उठा लिया।

4 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
पप्पू ने पूछा गप्पू से-

गप्पू भईया जिसको सुनाई नहीं देता, उसको क्या कहते हैं?

गप्पू बोला- कुछ भी कह लो भईया जब उसे सुनाई ही नहीं देता।
विज्ञापन

5 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
रमेश को परेशान देखकर सुरेश ने उससे पूछा

क्या हुआ भाई आज इतने परेशान क्यों हो?

रमेश बोला- यार आज धमकी भरा लेटर मिला हैं!

उसमे लिखा है- मेरी बीवी से इश्क फरमाना छोड़ दो, नहीं तो तुमको गोली से उड़ा दुंगा।

सुरेश- इसमें इतना परेशान होने वाली क्या बात हैं, छोड़ दो उसकी बीवी को।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : Istock

मालकिन (अपने नौकरानी से)- जरा देखकर बताना तो कि टाइम कितना हो रहा है।

नौकरानी- हमें घड़ी देखना नहीं आता।

मालकिन- अच्छा तो ये देखकर बताओ कि छोटी सुई और बड़ी सुई कहां हैं।

नौकरानी- मालकिन, दोनों सुईयां घड़ी में ही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें