फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: पति और पत्नी की बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Sat, 30 Dec 2023 01:35 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala
Today Funny Jokes: अगर हम नियमित रूप से हंसते रहेंगे, तो तनाव जैसी परेशानियों से बचे रहेंगे। हंसने-मुस्कुराने से घर में भी खुशी का माहौल बना रहता है। सेहतमंद रहने के साथ ही हंसने के कई फायदे हैं। अगर हम हंसते रहते हैं, तो हमारा बुरा वक्त भी जल्द ही बीत जाता है। हंसने से हम हमेशा तरोताजा महसूस करते हैं। इसीलिए हम आपकी उदासी को दूर करने के लिए हर रोज नए जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

गांव की एक खूबसूरत लड़की को होटल में उदास बैठा देख पप्पू बोला...
पप्पू लड़की के सामने रखी कोल्ड ड्रिंक पीकर बोला: ऐसे उदास क्यों बैठी हो यार?
लड़की बोली: आज का दिन बहुत बुरा है।
सुबह ब्यॉयफ्रेंड से झगड़ा हो गया।
रास्ते में कार खराब हो गई।
ऑफिस पहुंचा तो बॉस ने नौकरी से निकाल दिया।
अब सुसाइड के लिए कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाया था, वो भी तूने पी ली।
यह सुन बेहोश...लड़की तो गई,
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- सूजी के हलवे में चीनी कम है 
पति- लेकिन ये तो उपमा बनाया था मैंने 
पत्नी- अच्छा, उपमा में फिर नमक ज्यादा है 
पति बेहोश।
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
संता- शादी बिजली के तार की तरह होती है।
बंता-कैसे? 
संता- सही जुड़ जाए तो सारा जीवन रौशनी ही रौशनी और गलत जुड़ जाए तो जिंदगी भर बिजली के झटके लगते रहते हैं।
 

Viral Jokes: पति-पत्नी मंदिर में पूजा करने गए, दोनों ने भगवान से कही ऐसी बात, जानकर नहीं रुकेगी हंसी



 

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पति पत्नी से- तुम बाहर जाती हो तो मुझे डर लगा रहता है।
पत्नी- मैं जल्दी आ जाऊंगी।
पति- इसी बात का तो डर लगा रहता है। 


Viral Jokes: चिंटू और डॉक्टर की बातें सुनकर हंसते-हंसते पेट में हो जाएगा दर्द, पढ़िए मजेदार चुटकुले
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू साइकिल से बाजार जा रहा था एक विदेशी आदमी आया और उसने चिंटू को रोका 
चिंटू- ऐसे आचनक से सामने आ गया, मरेगा क्या? 
विदेशी- मुझे ताज महल जाना है 
चिंटू- तो जा ना, सबको बताता रहेगा तो पहुंचेगा कब?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें