फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: तू शेर से अपनी बीवी को बचाएगा या साली को, बंटी ने दिया मजेदार जवाब

Thu, 22 Aug 2024 11:58 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Funny Jokes: अगर आप जीवनभर स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और शरीर स्वस्थ रहता है। इसलिए हम सभी को दिन में एक बार जरूर हंसना चाहिए। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान के पास इतना समय नहीं है कि वह अपना सुख दुख परिवार के साथ बांट सके। इसलिए वह मानिसक तनाव का शिकार होता है। इससे बचने का एकमात्र उपाय हंसी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो इन बीमारियों से दूर रहते हैं। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

संजू- भाई कल सर्कस देखने चलेंगे।
बंटी- मैं अपनी बीवी को भी लाऊंगा
संजू- अगर तेरी बीवी और साली दोनों शेर 
के पिंजरे में गिर गयी तो किसे बचाएगा।
बंटी- भाई मैं तो शेर को बचाऊंगा, 
आखिर दुनिया में शेर बचे ही कितने हैं।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
गुंडा- चल 'हफ्ता' निकाल!
गप्पू (कैलेंडर फाड़ते हुए) ले भाई!
पूरा 'महीना' ही रख ले!
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
संजू अपनी गर्भवती बीवी को अस्पताल ले गया
और नर्स से बोला- अगर लड़का हो, तो कहना कि टमाटर हुआ है!
और अगर लड़की हो, तो कहना प्याज हुई है!
इत्तेफाक से लड़का और लड़की दोनों जुड़वा हो जाते हैं!
नर्स कन्फ्यूजन में बाहर आई और बोली-
सर बधाई हो, 'सलाद' हुआ है!

4 of 5
jokes - फोटो : istock
एक कंजूस को बिजली का करंट लग गया।
बीवी- आप ठीक तो है ना
कंजूस- फालतू की बात छोड़ मीटर देखकर 
बता यूनिट कितना बढ़ा
पति की बात सुनकर बीवी हो गई दंग।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
jokes - फोटो : istock
गप्पू केले के छिलके से फिसल कर गिर गया!
आगे चला, तो दूसरे छिलके से फिसल कर फिर गिर गया!
थोड़ा और आगे चला, तो उसे तीसरा छिलका दिख गया!
गप्पू बोला - धत तेरे की, अब फिर से गिरना पड़ेगा!
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें