इंसान को अपने आपको अगर स्वस्थ रखना है, तो उसके लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से मन स्वस्थ रहता है। घर में खुशहाली रहती है और चेहरे पर एक अलग सी मुस्कान नजर आती है। हंसना दिल और दिमाग दोनों के लिए फायदेमंद है। आज कल प्रतिस्पर्धा, परिवार से बढ़ती दूरियां, लोगों में कम होती संवेदनाएं और काम के बढ़ते बोझ ने हमारी जिंदगी को तनाव से भर दिया है। अगर हमें इस मानसिक तनाव से बचना है, तो हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से मानसिक तनाव और चिंता दोनों इंसान से दूर रहते हैं।
एक औरत थाली लेके मंदिर जा रही थी
अचानक एक आदमी आता है और बोलता है
आदमी- बहन जी पिंकी आपकी ही बेटी हैं ना ?
औरत- हां तो
आदमी- आपको पता है आपकी बेटी कॉलेज जाने के बहाने कहां जाती है
औरत- मेरे को क्या
आदमी- लेकिन वो तो आपकी बेटी है
औरत- तो फिर तेरे को क्या ?