फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: लड़का- मैं तुमसे प्यार करता हूं, मेरी गर्लफ्रेंड बनोगी? लड़की का जवाब सुनकर उड़े होश

Thu, 09 Dec 2021 03:43 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना बेहद जरूरी है जिसकी वजह से मानसिक तनाव और चिंता से बचा सके। अगर आप मानिसक तनाव और चिंता से मुक्त रहते हैं, तो बड़ी से बड़ी बीमारियां आपको छू नहीं सकती हैं। इसलिए हमें कम से कम सुबह और शाम जरूर हंसना चाहिए। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुल मदद करते हैं। हम आपके लिए मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

पप्पू- आइए चाचा जी, चाय पीजिएगा।

चाचा बतोले- अरे ना रे, मैंने छोड़ दी चाय पीना।

पप्पू- क्या बात कर रहे हैं? क्यों? 

चाचा बतोले- तेरी चाची, गंवार औरत, अनपढ़, बेवकूफ कहीं की।

पप्पू- क्या किया चाची जी ने? 

चाचा बतोले - न जाने। कैसी चाय पीला दी? मेरी आंख फूट गई।

पप्पू- अरे चाचा.... न चाची की गलती है न चाय की, बस अगली बार जब चाय पीना तो कप से चम्मच निकाल लेना।
विज्ञापन

2 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
बाप- बेटा 5 के बाद क्या आता है? 

बेटा- 6 और 7 पापा! 

बाप- शाबाश बेटा मेरा तो बहुत इंटेलीजेंट है अच्छा तो 6, 7 के बाद! 

बेटा- 8, 9, 10 बाप- और उसके बाद? 

बेटा- और उसके बाद ग़ुलाम, बेगम और बादशाह!
विज्ञापन

3 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
लड़का- मैं तुमसे प्यार करता हूं, मेरी गर्लफ्रेंड बनोगी ? 

लड़की- अपना नंबर दे दो, जब अभी वाले से ब्रेक-अप हो जाएगा तो मिस कॉल कर दूंगी।

 लड़के के होश उड़ गए

4 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
एक भिखारी को 100 का नोट मिला वो फाइव स्टार होटेल में गया और भरपेट खाना खाया 1500 रुपये का बिल आया, 

उसने मेनेजर से कहा, पैसे तो नहीं है मैनेजर ने पुलिस के हवाले कर दिया 

भिखारी ने पुलिस को 100 का नोट दिया, और छूट गया इसे कहते हैं... फाइनेन्सियल मैनेजमेन्ट विदाउट एमबीए इन इंडिया
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
एक बुढ़िया अम्मा को एक भिखारी मंदिर के बाहर मिला... 

भिखारी- भगवान के नाम पर कुछ दे दो मां जी, चार दिन से कुछ नहीं खाया। 

बुढ़िया 500 का नोट निकालते हुए बोली- 400 खुले हैं? 

भिखारी - हां हैं मां जी 

बुढ़िया- तो उससे कुछ लेकर खा लेना...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें