फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: डॉक्टर- आपके तीन दांत कैसे टूट गए? मरीज का जवाब पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

Sat, 15 Jun 2024 10:19 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Today Funny Jokes: स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। इसलिए हम सभी को सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास परिवार में एक साथ बैठकर बात करने के लिए वक्त नहीं है। इसक वजह से लोग अपने दुख को दूसरे के साथ बांट नहीं पाते हैं। ऐसे में इंसान को हंसते रहना चाहिए जिसकी वजह से वह तनाव मुक्त रहे। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए ऐसे वायरल जोक्स लेकर आए हैं जो आपको हंसा हंसाकर लोटपोट कर देंगे। 

पिता ने पूछा- बेटा तू फेल कैसे हो गया? 
बेटा- पापा पेपर में प्रश्न ही ऐसे आए थे जो मुझे पता नहीं थे 
पिता- अच्छा…तो फिर तुमने उत्तर कैसे लिखे? 
बेटा- मैंने भी उत्तर ऐसे लिखे, जो मास्टर को पता नहीं थे।
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
हाई स्कूल में पढ़ने वाली दो लड़कियां आपस में बातें कर रही थीं।
पहली लड़की- मेरे पापा ने कहा है कि इस बार अगर एग्जाम में फेल हुई तो तेरी शादी कर दूंगा 
दूसरी लड़की- तो तुमने कितनी तैयारी की है? 
पहली लड़की- बस रिसेप्शन की ड्रेस लेनी बाकी है!
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
संता और बंता किसी शादी में गये... 
संता ने खाने की प्लेट में टीशु पेपर देखा,
टीशु पेपर को संता ने खाने की चीज समझा और उसे खाने लगा,
संता को टीशु पेपर खाते देख बंता बोला –
ओये मत खा यार, ये बहुत फीका है... 
 

4 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
डॉक्टर- आपके तीन दांत कैसे टूट गए?
मरीज- पत्नी ने कड़क रोटी बनाई थी।
डॉक्टर- तो खाने से इंकार कर देते।
मरीज- जी, वही तो किया था.. 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
टीचर- मिंटू तुम कॉलेज क्यों आते हो? 
चिंटू- सर जी, विद्या के लिए 
टीचर- तो क्लास में सो क्यों रहे हो? 
चिंटू- सर, आज विद्या नहीं आई इसलिए... 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें