फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: जब ऑपरेशन कराने से पहले ही भाग गया चिंटू, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Mon, 06 May 2024 03:51 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Today Funny Jokes: लोगों को हंसाने और गुदगुदाने का जोक्स और चुटकुले काम करते हैं। आज की भागदौड़ भरी जीवनशौली में ज्यादातर लोग मानसिक तनाव का सामना करते हैं। ऐसे में लोगों को कई बीमारियों का खतरा रहता है। जोक्स और चुटकुले तनाव को दूर करने में मदद करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए सोशल मीडिया पर वायरल चुटकुले लेकर आए हैं। इन वायरल जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

काफी दिनों बाद संता पार्क में घूमने गया, घर लौटकर उसने अपनी पत्नी को बताया- जानती हो लोग मुझे भगवान मानने लगे हैं।
पत्नी- ये तुमने कैसे जाना।
संता- जब मैं पार्क में गया था, वहां पर औरतें मुझे देख कर बोली," हे भगवान तू फिर आ गया। 
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
जब अस्पताल के ऑपरेशन रूम से भाग आया चिंटू
चिंटू- नर्स बार-बार कह रही थी, डरो मत कुछ नहीं होगा हिम्मत रखो, कुछ नहीं होगा… ये तो बस एक छोटा सा ऑपरेशन है।
पिंटू- तो इस में डरने की क्या बात है? सही तो कह रही थी! 
चिंटू- अबे, वो मुझसे नहीं डॅाक्टर से कह रही थी!
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
खाने में बाल मिलने पर पति अपनी खूबसूरत पत्नी से रोमांटिक अंदाज में बोला...
पति- सजनी, जानेमन जुल्फों को संभाल लिया करो,
पत्नी- शर्माते हुए, आप भी न...
पति- ज्यादा इतराने की जरूरत नहीं है। अगली बार खाने में बाल मिला, तो मां कसम, सौतन ले आऊंगा।

चुटकुले: इन मजेदार चुटकुलों को पढ़कर आप हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

4 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
बेटा- मम्मी, तुम्हारे लिए मेरी क्या कीमत है?
मां- बेटा तू तो करोड़ों का है...
बेटा- तो उसी करोड़ों मे से 25000 रुपये देना, गोवा घूमने जाना है!!!
फिर मां ने की चप्पलों की बरसात।

हिंदी जोक्स: पति- जान, तुम्हारा नाम हाथ पर लिखूं या दिल पर? पत्नी ने दिया झन्नाटेदार जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
पप्पू- भाई कल सर्कस देखने चलेंगे
सुरेश- मैं अपनी बीवी को भी लाऊंगा
पप्पू- अगर तेरी बीवी और साली दोनों शेर के पिंजरे में गिर गयी तो किसे बचाएगा
सुरेश- भाई मैं तो शेर को बचाऊंगा, आखिर दुनिया में शेर बचे ही कितने हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें