फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: गर्लफ्रेंड- क्या तुम मुझसे प्यार करते हो? बॉयफ्रेंड ने दिया गजब का जवाब

Sun, 19 Nov 2023 11:39 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala
Today Funny Jokes: आज कल की भागमभाग जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से हमारी उदासी दूर रहती है और हमारा मन सकारात्मक सोचता है। हंसने के लिए किसी खास मौके या समय की जरूरत नहीं होती है। हम कभी भी हंस सकते हैं। हंसने के लिए आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो दर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

पत्नी के जन्मदिन पर पति ने पूछा - तुम्हें क्या गिफ्ट चाहिए?
पत्नी की इच्छा नई कार लेने की थी।
उसने इशारों में कहा- मुझे ऐसी चीज लाकर दो जिस पर सवार होते ही मैं 2 सेकेंड में 0 से 80
पर पहुंच जाऊं।
शाम को पति ने उसे वजन का कांटा लाकर दे दिया।
पत्नी के होश उड़ गए।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
गर्लफ्रेंड- क्या तुम मुझसे प्यार करते हो? 
बॉयफ्रेंड- हां...! 
गर्लफ्रेंड- लेकिन तुम्हें तो मेरी कोई परवाह ही नहीं है...! 
बॉयफ्रेंड- प्यार करने वाले किसी की परवाह नहीं करते...!
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक फार्म का मालिक एक दिन सभी मुर्गियों से बोलता है- कल से सबको दो-दो अंडे देने हैं, जो नहीं देगी उसे मैं काट डालूंगा।
अगली सुबह सब मुर्गियों ने दो-दो अंडे दिए मगर एक ने सिर्फ एक ही अंडा दिया।
मालिक ने इसकी वजह पूछी तो वह मुर्गी बोली, “जनाब, यह भी आपके डर से दिया वरना मैं तो मुर्गा हूं।

Funny Jokes: इन मजेदार जोक्स को पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
संता ऑफिस में लेट पहुंचा, 
बॉस- कहां थे अब तक? 
संता- जी वो गर्लफ्रेंड को कॉलेज छोड़ने गया था, 
बॉस- शटअप, कल से ऑफिस टाइम से आना नहीं तो खैर नहीं, 
संता- ठीक है तो अपनी बेटी को खुद ही कॉलेज छोड़ देना।
बॉस बेहोश!

Funny Jokes: टीचर- तुम पढ़ने में ध्यान क्यों नहीं देते हो? छात्र ने दिया लोटपोट करने वाला जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
मंदिर में संता- हे भगवान मेरी सरकारी नौकरी लगवा दो...?
भगवान- क्यों खाली हाथ आये। नारियल केला और सेब नहीं लाए...?
संता- भगवान जी आप कर्म करो, फल की चिंता मत करो...!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें