Today Funny Jokes: हंसना-मुस्कुराना एक तरह का योग है। हंसने से मांसपेशियों की कसरत होती है, जिससे हमारा शरीर आराम महसूस करता है। हेल्थ एक्सपर्ट का भी यही कहना है। उनके मुताबिक, हंसने से आप तनाव मुक्त महसूस करते हैं और खुश रहते हैं। हंसने के लिए किसी खास समय का इंतजार नहीं करना चाहिए। जब भी आपको मौका मिले आपको खुलकर हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
पत्नी के साथ पप्पू ट्रेन से ससुराल जा रहा था
तभी ट्रेन में सफर करते हुए एक भाभी जी ने पप्पू से पूछा-आप कहां के हैं?
भाभी जी के सवाल को सुनकर पहले पप्पू ने बीवी को देखा
उसके बाद पप्पू ने कहा – मैं शादीशुदा हूं,
मैं कहीं का नहीं हूं…!
पप्पू की बात सुनकर बीवी गुस्से से लाल हो गई।
वहीं भाभी जी हंसने लगीं।