Today Funny Jokes: अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लें, तो जीवनभर स्वस्थ रहेंगे। हंसने से व्यक्ति का मन प्रसन्न रहता है। हंसी तनाव से बचाने में मदद करती है। हंसने के लिए व्यक्ति को किसी खास समय का इंतजार नहीं करना चाहिए, क्योंकि किसी भी समय वह हंस सकता है। जोक्स और चुटकुले लोगो को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए नए-नए जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद रोता हुआ इंसान भी ठहाके लगाकर हंसने लगेगा। आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
एक पिता अपनी बेटी के लिए लड़का देखने गया। उन्होंने लड़के के पिता से पूछा- छोरो काई करे है?
लड़के का पिता- सीए है।
उन्होंने पूछा- छोरा की बहन काई करे है?
लड़के का पिता- बा भी सीए है।
उन्होंने फिर पूछा- छोरा की मां काइ करे है?
लड़के का पिता- बा भी सीए है।
उन्होंने फिर पूछा- अरे वाह! सब सीए है, मतलब आप भी सीए ही होंगे?
लड़के का पिता- ना ना… मैं तो घाघरा...ब्लाउंज कटिंग करूं… ये सब लोग सीए हैं।