Today Funny Jokes: सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी होता है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और तनाव से हम बचे रहते हैं। अगर आप भी हर दिन हसंते हैं, तो आप मानसिक तनाव से होने वाली कई तरह की बीमारियों से बचे रहते हैं। मजेदार जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मदद करते हैं। आज फिर हम आपके लिए लेकर आए हैं हंसाने-मुस्कुराने और ठहाके लगाने वाले मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
सोनू का पांव केले के छिलके पर पड़ा और वो फिसल कर गिर गया...!
सोनू उठा और फिर आगे चला, तो दूसरे छिलके में पांव पड़ा और फिर फिसल कर गिर गया...!
सोनू फिर उठा और थोड़ा आगे और चला, तो उसे तीसरा छिलका दिख गया...!
सोनू रोते- रोते बोला - धत तेरे की, अब फिर से फिसलना पड़ेगा...!