आज के मजेदार जोक्स: इंसान की सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। वह किसी भी समय खुलकर हंस सकता है। हंसने-हंसाने के लिए किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि दिनभर में कभी भी हंस सकते हैं। खुलकर हंसने से मानसिक तनाव दूर होता है जिसकी वजह से कई बीमारियां दूर रहती हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।
जज- तुम्हे तलाक क्यों चाहिए?
पति - जज साहब, मेरी पत्नी मुझ से लहसुन छिलवाती है, प्याज कटवाती है और बर्तन मंजवाती है
जज- इसमें दिक्कत क्या है?
लहसुन को थोड़ा गर्म कर लिया करो आसानी से छील जाएंगे,
प्याज को काटने से पहले फ्रिज में रखा दिया करो, काटने के समय आंखें नहीं जलेगी
बर्तन मांजने से 10 मिनिट पहले भरे टब में डाल दिया करो आसानी से साफ हो जाएंगे
पति - समझ गया हजूर। अर्जी वापस ही दे दो मेरी...