फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: लड़की ने अचानक ही लड़के को थप्पड़ जड़ दिया, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Sat, 13 Jul 2024 03:00 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Today Funny Jokes: वर्तमान समय की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहना एक बड़ी चुनौती है। काम में लोग इतने व्यस्त हो गए हैं कि उनके पास अपने लिए भी समय नहीं बचा है। ऐसी स्थित में स्वस्थ रहने का सबसे अच्छा तरीका हंसी है। इसलिए हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने से हम कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। आप नीचे दिए गए जोक्स को भी पढ़कर हंस सकते हैं। 

पति- पत्नी में किसी बात पर झगड़ा हो गया...! 
पत्नी- अब मैं 10 तक गिनूंगी...! अगर, तुम ना बोले तो मैं जहर खा लूंगी...! 
पत्नी- एक 
पति- खामोश 
पत्नी- दो 
पति फिर भी चुप्प 
पत्नी- बोलो ना प्लीज...! 
पत्नी का रोना शुरू...! 
पति- गिनती गिन, गिनती 
पत्नी- शुक्र है ! आप बोले तो, नहीं तो मैं जहर खाने ही वाली थी...!
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
लड़की ने अचानक ही लड़के को थप्पड़ जड़ दिया 
लड़का तिलमिला उठा और पूछा- मैंने क्या गलती की? 
लड़की - तुम कोई गलती करो, उसके लिए मैं इंतजार थोड़े ही करती रहूंगी।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
मां- कल आधी रात को कमरे में आकर बोली- बेटा तुझे पता है कि पेट्रोल सस्ता हो गया है? 
बेटा- हां मां …फिर?
 मां- चुपचाप फोन बंद करके सो जा नहीं तो तेरे इसी फोन पर पैट्रोल डाल के आग लगा दूंगी…

Jokes: टीचर- क्लास में लड़ाई क्यों नहीं करनी चाहिए? मोटू ने दिया मजेदार जवाब

4 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
गर्लफ्रेंड (नाराज होते हुए)- इतना लेट क्यों हो गए? मैं कबसे वेट कर रही हूं 
बॉयफ्रेंड- बॉस ने रोक लिया था, उनके साथ डिनर कर रहा था 
गर्लफ्रेंड- अच्छा क्या खाया? 
बॉयफ्रेंड- गालियां...

Jokes: शादी के बाद पहली बार बहू रेसिपी बुक देखकर खाना बनाने पहुंची, पढ़िए मजेदार चुटकुले
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
मोबाइल ऑपरेटर- हेलो...कौन? 
संता- मैं संता
संता- अच्छा, दिवाली का क्या प्लान है? 
मोबाइल ऑपरेटर- 199 में 1 GB का 28 दिन के लिए, और आपका क्या प्लान है 
संता- ड्राई डे है, इसके लिए देसी पीकर सोना है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें