फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: टीचर- क्लास में लड़ाई क्यों नहीं करनी चाहिए? संता का जबाव सुनकर घूम गया दिमाग

Tue, 21 Feb 2023 12:51 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala
Today Funny Jokes in Hindi: हंसने से आपके शरीर में रक्त संचार बेहतर रहता है। साथ ही हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। हंसने से आपको कई बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है। हंसने मुस्कुराने से मानसिक तनाव भी दूर होता है। इसलिए लोगों को हंसने की सलाह दी जाती है। यही कारण है कि हम आपको हंसाने के लिए बेहद मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो आइए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का यह मजेदार सिलसिला

टीचर - क्लास में लड़ाई क्यों नहीं करनी चाहिए?
संता- क्योंकि पता नहीं एग्जाम में कब
किसके पीछे बैठना पड़ जाए।
संता की बात सुनकर टीचर हैरान रह गई।

मास्टर जी एक होटल में ख़ाली कटोरी में रोटी डुबो-डुबो कर खा रहे थे।
वेटर ने पूछा: मास्टर जी खाली कटोरी में कैसे खा रहे हैं?
मास्टर जी: भइया हम गणित के अध्यापक हैं। दाल हमने मान ली है।
विज्ञापन

2 of 7
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock
गर्लफ्रेंड खुश होकर- जानू, सुनो ना मेरे पापा ने मुझे नया मोबाइल खरीद कर दिया...
बॉयफ्रेंड- अरे वाह, कौन सी कंपनी का??
गर्लफ्रेंड- लावारिस!!!
बॉफ्रेंड- अरे लड़की वो लावारिस नही LAVA IRIS है....
गर्लफ्रेंड की बात सुनकर बॉयफ्रेंड बेहोश हो गया।
विज्ञापन

3 of 7
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock
सोनू पत्नी से- सुनती हो, अगर तुम्हारे बाल इसी रफ्तार से झड़ते रहे, तो मैं तुमको तलाक दे दूंगा।
पत्नी- हे भगवान, मैं पागल अब तक इनको बचाने की कोशिश कर रही थी।
 

4 of 7
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock
लड़का - आई लव यू डियर, लड़की - तुझे मेरी चप्पल का साइज तो पता है ना?
लड़का - अरे...पहले से ही गिफ्ट मांगने शुरू कर दिए, मैं नहीं दे रहा कोई सैंडल-वैंडल.
लड़के की बात सुनकर लड़की हैरान रह गई।
विज्ञापन

5 of 7
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock
मौंटी- यार सिर में बहुत दर्द हो रहा है.
पोपलू- सिर दर्द होने पर कुछ देर गर्लफ्रेंड से जरूर बात करो.
मौंटी- क्यों?
पोपलू- तुमने सुना नहीं है, जहर ही जहर को मारता है.
विज्ञापन

6 of 7
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock
लड़की का एक्सीडेंट हो गया।
डॉक्टर - आपके पैर खराब हो गए हैं।
लड़की - क्या ये सही नहीं होंगे?
डॉक्टर - नहीं इनको काटना पड़ेगा।
लड़की - ओह! नो अब मैं क्या करूंगी?
डॉक्टर - धीरज रखिए... ईश्वर सब ठीक करेगा।
लड़की - अरे मुझे उसकी टेंशन नहीं है. दरअसल, 
मैंने कल ही नया सैंडल खरीदा है और उस दुकान पर लिखा था- "बिका माल वापस नहीं होगा"।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock
पप्पू-अगर रात में मच्छर काटे तो क्या करना चाहिए?
गप्पू- चुपचाप खुजाकर सो जाना चाहिए... क्योंकि 
आप कोई रजनीकांत तो हो नहीं कि मच्छर से सॉरी बुलवा लेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें