फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: टीचर- यमुना नदी कहां बहती है? छात्र का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

Tue, 15 Mar 2022 12:04 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अच्छी सेहत और मन को शांत रखने के लिए हंसना-हंसाना बेहद जरूरी है। हंसने से हमारा मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। वर्तमान में ज्यादा लोग किसी न किसी बीमारी से पीड़ित हैं। इसलिए हम सभी को मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बचने के हंसते रहना चाहिए। हंसने से हमारे आस-पास का माहौल खुशनुमा बना रहता है जिसकी वजह से घर की उदासी भी दूर रहती है।  हम सभी को दिन में समय निकालकर कम से कम एक बार जरूर हंसना चाहिए। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन नए-नए जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

टीचर- संजू यमुना नदी कहां बहती है? 
संजू- जमीन पर 
टीचर- नक्शे में बताओं कहां बहती है? 
संजू- नक्शे में कैसे बह सकती है, नक्शा गल नहीं जाएगा।
विज्ञापन

2 of 6
जोक्स - फोटो : Pixabay

चिंटू- मेरी सास को कुत्ते ने काट लिया।

पिंटू- ये तो बहुत बुरा हुआ।

चिंटू- हां, बेचारा कुत्ता तड़प-तड़प कर मर गया।
विज्ञापन

3 of 6
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
संता अपने पड़ोसी दोस्त बंता से बोला, “अबे आज सुबह तेरे कुत्ते ने मेरी किताब फाड़ दी।

बंता- मैं उसे अभी सजा देता हूं।

संता- रहने दे भाई, मैंने सजा दे दी है।

बंता- हैरानी से, 'कैसे?'

संता- मैंने उसके कटोरे का दूध पी लिया।

4 of 6
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- तुम मुझे सोते हुए गाली दे रहे थे 

गोलू- नहीं तुम्हें कोई गलतफहमी हुई है 

पत्नी- क्या गलतफलमी? 

गोलू- यही, ''कि मैं सो रहा था''

... तब से वाकई में गोलू की नींद गायब है।
विज्ञापन

5 of 6
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- तुम पढ़ने में ध्यान क्यों नहीं देते हो?

छात्र- क्योंकि पढाई सिर्फ दो वजहों से की जाती है...

पहला कारण- डर से

दूसरा कारण- शौक से और, बिना वजह के शौक हम रखते नहीं और डरते तो किसी के बाप से नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
संता (बंता से)- और सुना यार, बीवी से झगड़ा खत्म हुआ या नही?

बंता- अबे घुटनों पर चल कर आयी थी मेरे पास, घुटनों पर।

संता- क्या बात कर रहा है, सच में..

बंता- और नहीं तो क्या।

संता- फिर क्या बोली?

बंता- बोली बेड के नीचे से बाहर आ जाओ, पक्का अब नही मारुंगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें