फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes in Hindi: बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड की बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Mon, 14 Mar 2022 05:11 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
अगर आप खुद को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो अपनी दिनचर्या में हंसी को भी शामिल कर लीजिए। हंसने से मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। आप जोक्स पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन लाते हुए नए-नए जोक्स। आज भी कुछ चटपटे चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो किस बात की देर आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

लड़का- तू व्हाट्सएप्प पर है क्या ?
लड़की- नहीं मैं तो मेरे घर हूं।
लड़का- मेरा मतलब है, व्हाट्सएप्प यूज करती है क्या? 
लड़की- नही मैं तो गोरी होने के लिए क्रीम यूज करती हूं।
लड़का- अरे पगली! व्हाट्सएप्प चलाती है क्या? 
लड़की- नहीं पगले! मेरे पास साइकिल है वहीं चलाती हूं।
लड़का- मेरी मां! व्हाट्सएप्प चलाना आता है क्या? 
लड़की- तू चला लेना! मैं पीछे बैठ जाऊंगी?
विज्ञापन

2 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : Pixabay

टीचर- इस मुहावरे को वाक्य में प्रयोग करके बताओ "मुंह में पानी आना" 
छात्र- जैसे ही मैंने नल की टोंटी से मुंह लगाकर नल चालू किया- "मेरे मुंह में पानी आ गया" 
टीचर- गेट आउट।
विज्ञापन

3 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : iStock

चिंटू- तू स्कूल क्यों नहीं जाता? 
पिंटू- कई बार गया, वो वापिस भगा देते हैं।
चिंटू- क्यों? 
पिंटू- कहते हैं भाग तेरा क्या काम लड़कियों के स्कूल में। 

4 of 5
जोक्स - फोटो : Pixabay

एक महिला वकील के पास जाकर बोली। मुझे मेरे पुराने पति से फिर से शादी करनी है।
वकील-क्यों अभी आठ दिन पहले ही तो मैंने आप दोनों का तलाक करवाया है। फिर वापस शादी क्यों? 
महिला- दरअसल वो तलाक के बाद बहुत खुश दिख रहे हैं, और मैं ये बर्दाश्त नहीं कर सकती। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
पति- पत्नी में लड़ाई हुई तो पति घर से चला गया,
पति- रात को फोन पर,”खाने में क्या है” 
पत्नी- जहर।
पति- मैं देर से आऊंगा, तुम खाकर सो जाना। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें