हंसने से इंसान का मन और शरीर स्वस्थ रहता है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना बेहद जरूरी है, क्योंकि समय न मिलने की वजह से हम अपने दुख दर्द को परिजनों या दोस्तों के साथ बांट नहीं पाते हैं जिसकी वजह से जल्द ही मानसिक तनाव का शिकार हो जाते हैं। मानिसक तनाव और उससे होने वाली गंभीर बीमारियों से हंसी हमें बचा सकती है। इसलिए हम सभी को दिन में समय निकालकर एक बा जरूर हंसना चाहिए। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन लाते हैं मजेदार जोक्स। आज भी लाए हैं कुछ धमाकेदार चुटकुले जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
एक भिखारी को 100 का नोट मिला वो फाइव स्टार होटेल में गया और भरपेट खाना खाया 1500 रुपये का बिल आया,
उसने मैनेजर से कहा, पैसे तो नहीं है
मैनेजर ने पुलिस के हवाले कर दिया
भिखारी ने पुलिस को 100 का नोट दिया, और छूट गया इसे कहते हैं, फाइनेन्शियल मैनेजमेंट विदाउट एमबीए इन इंडिया।