फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह बंदर पानी की जगह पीता है 'इराक का पानी', पढ़ेंगे तो हो जाएंगे हैरान  

Sat, 27 Oct 2018 06:42 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : social media
आपको पता ही है कि जब किसी को प्यास लगती है तो वह सिर्फ पानी ही पीता है। अगर यही बात जानवरों के बारे में भी कही जाए तो आप कहेंगे यकीनन वो भी प्यास लगने पर पानी ही पीते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि हरियाणा के पानीपत में एक ऐसा बंदर है जोकि प्यास लगने पर पानी नहीं पीता है और न ही फ्रूटी पीता है वह कमख्त इराक का पानी पीता है। पढ़िए आखिर क्या है इराक का पानी पीने का रहस्य। 
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : social media
दरअसल पानीपत में लोगों की बाइकों से पेट्रोल रोजाना जब खत्म होने लगा, तो उन्होंने इस बात की छानबीन की और यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ। दरअसल इस छानबीन में यह पता चला कि पेट्रोल कोई चुरा नहीं रहा है, बल्कि एक बंदर है जोकि बाइक से पेट्रोल चुराकर पी जाता है।
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : social media
इस मामले में आरएसएस के कार्यकर्ता गौरव ने बताया कि दरअसल इस बंदर को पानी की जगह पेट्रोल पीने की आदत हो गई है। इसके साथ ही गौरव ने बताया कि जब कोई इस बंदर को केला या फिर मूंगफली खाने के लिए देता है। तो यह बंदर उन सब चीजों को नहीं खाता है।
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : file photo
इसके साथ ही गौरव ने यह भी बताया कि इस बंदर ने आजतक कभी भी किसी पर कोई जानलेवा हमला नहीं किया है। वहीं बहुत से लोगों ने इस बंदर के बाइक से पेट्रोल चोरी करके पेट्रोल पीते हुए का वीडियो भी बनाया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें