आज हम आपको ऐसे 10 गुनहगारों की लिस्ट पेश करेंगे जिनके कारनामें ऐसे रहे हैं कि सुनते ही आप भी लोटपोट हो जाएंगे। इसके बावजूद यह अपराधियों की श्रेणी में आते हैं। इस फेहरिस्त में 10 महामूर्ख शामिल हैं।
तस्वीर में बाईं ओर दिख रही महिला ने पुलिस की ही कार चुरा ली। ड्राइविंड अंडर इन्फ्लुएंस यानी नशे की हालत पता लगाने वाले अधिकारियों ने एंबर फोर्ड नाम की इस महिला को उस वक्त धर दबोचा जब ये पुलिस की कार में अपने पति जोश वाटफोर्ड को ले उड़ी।
विज्ञापन
2 of 10
man
इनमें सबसे ऊपर लोगन शॉलिस हैं। उनकी उम्र महज 19 साल है। शॉलिस ने खुद को ट्रैफिक अधिकारी बताते हुए सुबह के चार बजे ये चैक करना शुरु कर दिया कि कहीं लोग शराब पीकर तो कार नहीं चला रहे हैं। एक शख्स जब शॉलिस के नजदीक आया तो देखा कि शॉलिस खुद शराब के नशे में धुत था। बाद में पुलिस वालों ने मौका-ए-वारदात पर पहुंचकर शॉलिस को धर लिया।
विज्ञापन
3 of 10
John Barling,
न्यू यॉर्क का 46 वर्षीय जॉन बार्लिंग खुद दारू पीकर अपने 10 वर्षीय बेटे से गाड़ी चलवा रहा था। जबकि छोटा बच्चा बमुश्किल ही स्टेरिंग के पार देख सकता था। फिर क्या था, किसी ने पुलिस को इनफॉर्म किया और बार्लिंग को पुलिस ने धर लिया।
4 of 10
David Spurlock
एरिजोना के डेविज स्परलॉक को जेल से बाहर न जाने पर जेल हुई। दरअसल ड्रग आरोप में सजायाफ्ता मुजरिम स्परलॉक जब बरी हुआ तो इसने जेल से बाहर जाने के लिए मना कर दिया। जेल अधिकारियों ने जबरन इसे बाहर किया तो इसने कैदियों से भरी गाड़ी को चुरा लिया, मजबूरन पुलिस को इसे फिर से गिरफ्तार करना पड़ा।
विज्ञापन
5 of 10
84-year-old Carlton Weatherford
84 साल के इस बुजुर्गवार कार्लटन वेदरफोर्ड की जिंदगी में सब ठीक चल रहा था लेकिन पड़ोस के एक लड़के उम्र के इस पड़ाव में इसकी जिंदगी में आग लगा दी। लड़के ने बुजुर्ग आदमी के घर के सामने सड़क पर उपद्रव कर दिया। इस पर वेजरफोर्ड ने आव देखा न ताव और अपनी बालकनी से लड़के के ऊपर पेशाब भरी बाल्टी उड़ेल दी। पुलिस ने बुजुर्ग को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
6 of 10
lady
दक्षिण कैरोलिना के मार्टिल बीच पर एक सी-फूड बुफे में येट्स नाम की इस महिला ने खाना खाया और कहा कि बिल जीसस देंगे। इसके लिए येट्स को 26 डॉलर का भुगतान जमानत लेनी पड़ी।
विज्ञापन
7 of 10
Robert Sweeney
रॉबर्ट स्वीनले नाम का ये शख्स सफेद कमीज, कोट और जूते पहनकर फ्लोरिडा बीच पर पहुंच गया, लेकिन वहां मौजूद लोग ये देखकर दंग रह गए कि शख्स ने पैंट और अंडरवियर तो पहना ही नहीं था। पुलिस ने जब स्वीनले को गिरफ्त में लिया तो पता चला कि उसने शराब पी रखी थी। लेकिन नशे की हालत में स्वीनले ने पुलिस से कहा कि उसका घर यहीं पास में है और वो पैंट पहनना भूल गया है।
8 of 10
Adam Hirtle
कोलाराडो के 30 वर्षीय एडम हर्टिल ने अपने पैर पर ये जानने के लिए गोली मार ली कि पता लगा सके कि गोली लगने पर महसूस कैसा होता है। पुलिस को किसी ने बताया कि दुर्घटनावश हर्टिल के पैर में गोली लगी है। लेकिन हर्टिन ने पुलिस को बताया कि उसने जानबूझकर ऐसा किया।
9 of 10
David Wilson
इंडियाना के डेविड विल्सन नाम के इस शख्स ने बातों-बातों में ही अपनी पत्नी का गला दबा दिया। दरअसल इसकी पत्नी ने नेशनल एसोसिएशन फॉर स्टॉक कार ऑटो रेसिंग को इंडीकार (कार रेसिंग वाली संस्था) से अच्छा बताया तो विल्सन ने उसका गला दबोच लिया। विल्सन ने कैसे भी 911 पर कॉल करके पुलिस को मदद के लिए बुलाया। बाद में पता चला दोनों ने खूब शराब पी रखी थी। लेकिन विल्सन के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज किया गया।
इडाहो निकोलस ग्रोव नाम के इस शख्स ने जेल की दीवार फांदी और भाग गया, लेकिन इसकी मूर्खता देखिए कि अपने भागने की पूरी दास्तान फेसबुक पर बयां कर दी। यही नहीं अपनी ढेर सारी सेल्फीज भी इंस्टाग्राम पर डालता रहा। फिर क्या था पुलिस ने मेक्सिको के एक रिजॉर्ट से इसे धर दबोचा।