फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: टीचर- बच्चों क्या तुम चीनी भाषा पढ़ सकते हो? छात्र ने दिया गजब का जवाब

Wed, 22 Nov 2023 12:45 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Funny Jokes In Hindi: सेहतमंद रहने के लिए नियमित रूप से हंसना बेहद जरूरी है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों को परिवार के साथ बैठकर सुख-दुख बांटने का समय नहीं मिलता है। इसकी वजह से लोग खुलकर अपनी बात अपनों से कह नहीं कि कर पाते और मानसिक तनाव का शिकार हो जाते हैं। इसलिए सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है कि आप हमेशा खुश रहे। हंसने मुस्कुराने से आप  तनाव से दूर रहते हैं, जिससे आप कई बीमारियों से भी बचे रहते हैं। यही वजह है कि हम आपको सेहतमंद रखने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स, जो आपको हंसाने में मदद करेंगे।

पत्नी (सहेली से) - तुम्हारी दिल्ली की यात्रा कैसी रही….?
सहेली- अरे क्या बताऊं यार….?
रास्ते में मेरे पति पानी लेने उतरे और…गाड़ी चलने लगी और वह स्टेशन पर ही रह गए….
पत्नी (सहेली से)- तुम्हारी पीड़ा में समझ सकती हूं…
तुम्हें इस लंबे सफर में प्यासा ही रहना पड़ा….
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- बच्चों क्या तुम चीनी भाषा पढ़ सकते हो?
छात्र- हां
टीचर- कैसे?
छात्र- अगर वो हिंदी या अंग्रेजी में लिखी हो तो।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक बार एक दामाद शराब पी के घर लौटा...
फिर ससुराल वालों से बचने के लिए चुपचाप सूटकेस पर काम करने लगा...
ससुर - आज फिर पी के आए हैं?
दामाद - नहीं।
ससुर - तो, सूटकेस खोल के क्या रेडियो स्टेशन लगा रहे हैं।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
मंटू- पापा क्या मैं भगवान की तरह दिखता हूं?
पापा- नहीं , पर तुम ऐसा क्यों पूछ रहे हो बेटा?
मंटू- क्योंकि पापा मैं कहीं भी जाता हूं, तो 
सब यही कहते हैं हे भगवान फिर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
रिंकू और टिंकू आपस में बात कर रहे थे,
रिंकू : टिंकू, तुझे पता है पत्नी किसे कहते हैं ?
टिंकू : नहीं भाई, तू बता दे,
रिंकू : देख, पत्नी उस शक्ति का नाम है जो बस घूर के देख ले,
तो लौकी की सब्जी में शाही पनीर का स्वाद आने लगता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें