Jokes In Hindi: हंसते रहना-खुश रहना वो आदत है जो आपको कई प्रकार की नकारात्मक परिस्थितियों से आसानी से बाहर निकालने में मदद कर सकती है। मेडिकल साइंस भी मानता है कि जो लोग हंसते रहते हैं उनका मन शांत रहता है और ये शरीर को स्वस्थ रखने के लिए भी आवश्यक है। हार्ट से लेकर अवसाद जैसी गंभीर समस्याओं के जोखिमों को कम करने तक के लिए ये बहुत जरूरी उपाय है। सभी लोगों को रोजाना ऐसे उपाय करते रहना चाहिए जो आपके चेहरे पर हंसी-खुशी लेकर आएं। चुटकुले, वर्षों से लोगों को हंसाने का माध्यम रहे हैं। हम भी आपके लिए कुछ चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंसते-हंसते लोट पोट हो जाएंगे। यकीन मानिए आपकी थकान को गायब करने और मन को रिफ्रेश करने का ये सबसे कारगर तरीका हो सकता है। आइए शुरू करते हैं।
लड़का- आपका नाम क्या है?
लड़की- पहन कर बताऊं या दिखा कर ?
लड़का- क्या मतलब?
लड़की- पायल।
लड़की- .. और आपका?
लड़का- बोलकर बताऊं या देकर?
लड़की- क्या मतलब?
लड़का- पप्पी।”