फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: टीचर- अगर कोई स्कूल के सामने बम रख जाए, तो तुम क्या करोगे? छात्र ने दिया झन्नाटेदार जवाब

Fri, 05 Jul 2024 09:56 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Jokes: अगर आप जीवनभर स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और शरीर स्वस्थ रहता है। इसलिए हम सभी को दिन में एक बार जरूर हंसना चाहिए। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान के पास इतना समय नहीं है कि वह अपना सुख दुख परिवार के साथ बांट सके। इसलिए वह मानिसक तनाव का शिकार होता है। इससे बचने का एकमात्र उपाय हंसी है।

जज- तुम्हे तलाक क्यों चाहिए?
पति- जज साहब, मेरी पत्नी मुझ से लहसुन छिलवाती है, प्याज कटवाती है और बर्तन मंजवाती है
जज- इसमें दिक्कत क्या है?
लहसुन को थोड़ा गर्म कर लिया करो आसानी से छील जाएंगे,
प्याज को काटने से पहले फ्रिज में रखा दिया करो, काटने के समय आंखें नहीं जलेगी
बर्तन मांजने से 10 मिनिट पहले भरे टब में डाल दिया करो आसानी से साफ हो जाएंगे
पति- समझ गया हजूर। अर्जी वापस ही दे दो मेरी...
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
पति (फोन पर पत्नी से)- तुम बहुत प्यारी हो...!
पत्नी- थैंक्स...!
पति- तुम बिल्कुल राजकुमारी जैसी हो...!
पत्नी- थैंक्यू सो मच... और बताओ क्या कर रहे हो
पति- खाली बैठा था, सोचा मजाक ही कर लूं...!
पत्नी आओ बेलन लेकर इंतजार कर रही हूं
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
टीचर- अगर कोई स्कूल के सामने बम रख जाए, तो तुम क्या करोगे?
छात्र- एक-दो घंटे देखेंगे, अगर कोई ले जाता है, तो ठीक है।
वरना स्टाफ रूम में रख देंगे।

Funny Jokes: इन वायरल जोक्स को पढ़कर आप हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

4 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
चिंटू- अगर मुझे दूसरा दिमाग लगवाने की जरूरत पड़ी तो मैं तुम्हारा दिमाग लगवाना चाहूंगा 
पिंटू- मतलब तुम मानते हो कि मेरे पास जीनियस का दिमाग है? 
चिंटू- नहीं, मुझे ऐसा दिमाग चाहिए जो पहले कभी यूज न हुआ हो। 

आज के मजेदार जोक्स: संता- इंस्पेक्टर साहब, कोई मुझे धमकी भरे कॉल कर रहा है, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
किसी शादी में पंडित जी ने दूल्हे का हाथ दुल्हन के हाथ में थमा दिया। 
एक बच्चा ये देख रहा था, उसने अपने पिता से पूछा -पिताजी दूल्हा और दुल्हन आपस में हाथ क्यों मिला रहे हैं? 
पिता ने उत्तर दिया- बेटा, पहलवान अखाड़े में उतरने से पहले हाथ जरूर मिलाते हैं! 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें