Funny Jokes: हंसना-मुस्कुराना हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आप इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बना लेते हैं तो आपको कई फायदे देखने को मिल सकते हैं। मेडिकल साइंस भी मानता है कि हंसते रहने और खुश रहने वाले लोग शारीरिक-मानसिक तौर पर ज्यादा स्वस्थ और फिट रहते हैं। दौड़ती-भागती और तनाव से भरी इस जिंदगी में हंसने के तरीके ढूंढने की आदत बनाइए, ये बहुत जरूरी है। आपके लिए हम लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स जिसे पढ़कर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी, कुछ पल के लिए ही सही आप सारे तनाव को भूल जाएंगे।
पति- पत्नी चोरी के बारे में बात कर रहे थे...
पति - जो चोरी करता है, वो बाद में बहुत पछताता है।
पत्नी (रोमांटिक अंदाज में) बोली - और तुमने शादी से पहले जो मेरी नींदें चुराई थी,
मेरा दिल चुराया था, उनके बारे में क्या ख्याल है...?
पति - कह तो रहा हूं, जो चोरी करता है वो बाद में बहुत.....!