फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: फार्म के मालिक ने मुर्गियों से कही ऐसी बात, जानकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Mon, 13 Nov 2023 12:15 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Hindi Jokes: सेहतमंद रहने के लिए नियमित रूप से हंसना बेहद जरूरी है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास परिवार के साथ बैठकर सुख-दुख बांटने का समय नहीं मिलता है। इसकी वजह से लोग खुलकर अपनी बात अपनों से कह नहीं कि कर पाते और मानसिक तनाव में रहने लगते हैं। इसलिए सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है कि आप हमेशा खुश रहे। जब आप तनाव से दूर रहेंगे, तो कई बीमारियों से बच सकते हैं। ऐसे में हम आपको मानसिक तनाव से दूर रहने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स, जो आपको हंसाने में मदद करेंगे।

एक फार्म का मालिक एक दिन सभी मुर्गियों से बोलता है-
कल से सबको दो-दो अंडे देने हैं, जो नहीं देगी उसे मैं काट डालूंगा।
अगली सुबह सब मुर्गियों ने दो-दो अंडे दिए मगर एक ने सिर्फ एक ही अंडा दिया।
मालिक ने इसकी वजह पूछी तो वह मुर्गी बोली,
“जनाब, यह भी आपके डर से दिया वरना मैं तो मुर्गा हूं।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- संजू यमुना नदी कहं बहती है?
संजू- जमीन पर
टीचर- नक्शे में बताओ कहां बहती है?
संजू- नक्शे में कैसे बह सकती है, नक्शा गल नहीं जाएगा।
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टीटू ऑफिस में लेट पहुंचा, 
बॉस- कहां थे अब तक? 
टीटू- जी वो गर्लफ्रेंड को कॉलेज छोड़ने गया था।
बॉस- शटअप, कल से ऑफिस टाइम से आना नहीं तो खैर नहीं, 
टीटू- ठीक है तो अपनी बेटी को खुद ही कॉलेज छोड़ देना।
बॉस बेहोश! 

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पिता ने पूछा- बेटा तू फेल कैसे हो गया? 
बेटा- पापा पेपर में प्रश्न ही ऐसे आए थे जो मुझे पता नहीं थे 
पिता- अच्छा…तो फिर तुमने उत्तर कैसे लिखे? 
बेटा- मैंने भी उत्तर ऐसे लिखे, जो मास्टर को पता नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पति- मुझे समझदार औरत से शादी करनी चाहिए थी।
पत्नी- समझदार औरत तुमसे कभी शादी ही नहीं करती।
पति- बस, मुझे यही साबित करना था...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें