मजेदार चुटकुले: बीते वर्षों में जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गई है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
एक कवि का बेटा स्कूल में आया
टीचर- व्हाट इज नाउन?
स्टूडेंट- अर्ज करता हूं, कुत्ता भी होता है अपनी गली में किंग
कुत्ता भी होता है अपनी गली में किंग
नाउन इज ए नेम ऑफ पर्सन प्लेस ऑर थिंग.....
टीचर- तुम देर से क्यों आए?
पप्पू- सड़क पर लगे बोर्ड के कारण
टीचर- कैसे बोर्ड के कारण?
पप्पू- जिस पर लिखा है, 'आगे स्कूल है, धीरे चलें'
टीचर बेहोश.......