Funny Jokes: आज के समय में हम सभी को हंसी को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लेना चाहिए। वर्तमान में काम के बढ़ते दबाव की वजह से लोग बहुत जल्द ही तनाव का शिकार हो रहे हैं। इसकी वजह से लोगों को कई बीमारियां अपना शिकार बना रही हैं। इसलिए हम सभी को हर दिन खुलकर हंसना बेहद जरूरी है। हंसी हमारे जीवन में खुशियां लाती हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें भी पढ़कर आप हंस सकते हैं।
बैंक मैनेजर - मिश्रा जी हमारे पुराने ग्राहक हैं, तुमने उनसे बदतमीजी की।
मेरे सामने फोन करके माफी मांगो!
क्लर्क- हेलो, मिश्रा जी...!
मिश्रा जी- हां, बोल रहा हूं।
क्लर्क- मैं बैंक से बोल रहा हूं जी।
मिश्रा जी- बोलो...
क्लर्क- कल मैंने आपसे कहा था कि 'भांड़ में जा तू'
मिश्रा जी- हां, तो...?
क्लर्क- तो अब मत जाना, बस यही कहने के लिए फोन किया था...!!!