Teacher and Santa Hindi Jokes: हंसने और मजाक करने से आसपास सकारात्मक माहौल बना रहता है। इससे हम अच्छा महसूस करते हैं। अगर आप उदास रहते हैं, तो दोस्तों के साथ हंसी-मजाक करते रहेंगे, तो मन प्रसन्न रहेगा। हंसने से कई तरह की बीमारियां हमसे दूर रहती हैं। हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
80 साल की एक बुज़ुर्ग महिला ने कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी लगाई।
जज ने बुजुर्ग महिला से पूछा- इस उम्र में तलाक क्यों लेना चाहती हैं आप?
महिला- जज साहब, मेरे पति मुझ पर मानसिक अत्याचार कर रहे हैं।
जज- वो कैसे ?
महिला- इनकी जब मर्जी होती है, मुझे खरी-खोटी सुना देते हैं।
और जब मैं बोलना शुरू करती हूं तो अपने कान की मशीन निकाल देते हैं।