फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi: जब चेहरे में जलन की शिकायत लेकर डॉक्टर के पास पहुंची लड़की, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Wed, 23 Nov 2022 04:33 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

Jokes in Hindi: वर्तमान समय में काम के दबाव की वजह से लोग मानसिक तनाव शिकार हो रहे हैं। अगर आपको मानसिक तनाव से बचना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

चिंटू - दादी नींद नहीं आ रही है, टीवी देख लूं...?
दादी - मुझसे बातें कर ले...!
चिंटू  - दादी क्या हम हमेशा छह लोग ही रहेंगे, आप, मम्मी, पापा, दीदी, मैं और मेरी बिल्ली...?
दादी - नहीं बेटा, आपके लिए कल डॉगी भी आ रहा है, तो सात हो जाएंगे...!
चिंटू  - पर, दादी डॉगी तो बिल्ली को खा जाएगा, तो फिर छह हो जाएंगे...!
दादी - नहीं बेटा, आपकी शादी हो जाएगी, तो फिर सात हो जाएंगे...! 
चिंटू  - फिर बहन चली जाएगी शादी करके, तो फिर छह हो जाएंगे...! 
दादी - फिर आपका बेटा हो जाएगा, तो फिर सात हो जाएंगे...। 
चिंटू  - तब तक आप मर जाओगी... वापस छह हो जाएंगे। 
दादी (गुस्से में) - तू जा... टीवी ही देख ले...!
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की- मेरे चेहरे में जलन हो रही है।
डॉक्टर- आपके चेहरे का हमें एक्स-रे करना पड़ेगा!
लड़की- एक्स-रे में क्या होता है?
डॉक्टर- चेहरे की फोटो खींची जाती है...
लड़की- 5 मिनट रुको, मैं मेकअप कर लूं पहले....!!
डॉक्टर बेहोश!

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता ने शौक शौक में उपवास रख लिया
संता- देख सूरज डूबा क्या?
बंता- अभी नहीं...
थोड़ी देर बाद उसने दोबारा पूछा 
संता- देखो डूबा के नहीं?
बंता- नहीं डूबा...
संता- लगता है, ये आज मुझे
साथ में ले के ही डूबेगा।

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- आपने कुछ सुना... 
पति- क्या...? 
पत्नी- जिन पंडित जी ने अपनी शादी करवाई थी आज वो मर गए 
पति- कभी न कभी तो उसे अपने कर्मों का फल मिलना ही था...

आज के मजेदार जोक्स: जज- तुमने हवलदार की जेब में माचिस क्यों जलाई? संता ने दिया लोटपोट करने वाला जवाब
 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
दो दोस्त सोनू और मोनू छुट्टियों को लेकर आपस में बात कर रहे थें।
सोनू- प्राइवेट नौकरी में छुट्टी लेकर शादियों में पहुंचना उतना ही मुश्किल होता है... 
जितना पुरानी फिल्मों में गवाह का कोर्ट में पहुंचना होता था।

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक औरत ने ट्रैफिक सिग्नल तोड़ दिया 
पुलिसवाला- रुको !! 
औरत- मुझे जाने दो, मैं एक टीचर हूं 
पुलिसवाला- अहा! इस दिन के इंतज़ार में तो मैं कई सालों से था, चलो, अब लिखो मैं कभी ट्रैफिक सिग्नल नहीं तोडूंगी, 100 बार...

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- बताओ संसार का सबसे पुराना जीव कौन सा है? 
पप्पू- जेबरा 
टीचर- कैसे? 
पप्पू- वो ब्लैक एंड व्हाइट है ना
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें