हिंदी जोक्स: हंसने से इंसान का मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। आजकल की आपाधापी भरी जिंदगी में इंसान के पास इतना समय नहीं है कि वह अपने परिवार के सदस्यों के सात बैठकर अपना दुख दर्द बांट सके। इसकी वजह से इंसान बहुत कम उम्र में ही मानसिक तनाव की वजह से होने वाली बीमारियों का शिकार हो जाता है। अगर इंसान को इन बीमारियों से बचना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। इंसान जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकता है।
संता जूस सामने रखकर उदास बैठा था।
बंता: यार तू उदास क्यों है?
संता: यार आज का दिन ही बुरा है।
सुबह-सुबह बीवी से झगड़ा हो गया,
रास्ते में कार खराब हो गई तो
ऑफिस लेट पहुंचा तो बॉस ने नौकरी से निकाल दिया
और अब जब जिंदगी से तंग आकर मैंने आत्महत्या
करने के लिए जूस में जहर मिलाया तो वो भी तू पी गया।
अब बता मैं उदास ना होऊं तो क्या करूं…!!