फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोक्स: संता ने डॉक्टर के पास जाकर कही ऐसी बात, जानकर छूट जाएगी आपकी भी हंसी

Mon, 12 Feb 2024 11:21 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
जोक्स हिंदी: वर्तमान समय की भागमभाग जिंदगी में सेहतमंद रहना एक चुनौती है। काम में लोग इतने व्यस्त हो गए हैं कि उनके पास अपने लिए भी समय नहीं बचा है। ऐसी स्थिति में स्वस्थ रहने का सबसे अच्छा तरीका हंसी है। इसलिए हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने से हम कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। आप नीचे दिए गए जोक्स को भी पढ़कर हंस सकते हैं।

संता एक डॉक्टर के पास गया और उस से पूछा
संता- डॉक्टर साहब, घर जाकर चेक करने की क्या फीस है?
डॉक्टर ने कुछ सोचा और बोला: 300 रुपये।
संता- ठीक है, तो चलिए।
इतना सुनते ही डॉक्टर ने अपनी बाइक निकाली और
संता के साथ उसके घर जा पहुंचा। टीचर और छात्र के चुटकुले
वहां पहुंच कर डॉक्टर ने पूछा- मरीज किधर है?
संता- अरे मरीज वरीज कोई नहीं है पागल,
टैक्सी वाला 500 रुपये मांग रहा था और तू 300 में ले आया!!!
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
यात्री ट्रेन से उतरा,
उसने पास में खड़े संता से पूछा –
अरे भाई ये कौन सा स्टेशन है? 
संता हंसा, और हंसा, जोर जोर से हंसा, हंस हंस के लोट पोट हो गया…
और बड़ी मुश्किल से अपने आप को सम्भालते हुऐ बोला –
“पगले ये रेलवे स्टेशन है”।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
डॉक्टर – क्या बात है?
पप्पू – जी कुत्ते ने काट लिया है।
डॉक्टर – तुमने बाहर बोर्ड पर लिखा नहीं पढ़ा।
मरीज देखने का समय केवल सुबह 8 से 11 बजे तक है और तुम 1 बजे आए हो।
पप्पू – जी मैंने तो पढ़ लिया था, पर कुत्ते ने नहीं पढ़ा था! 

4 of 5
जोक्स - फोटो : Twitter
सुबह-सुबह पत्नी नींद से उठते ही बोली, “अजी सुनते हो?”
पति- बोलो! क्या हुआ?”
पत्नी- मुझे सपना आया कि आप मेरे लिए हीरों का हार लेकर आए हो
पति- ठीक है, तो वापिस सो जाओ और पहन लो।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
संता, डॉक्टर से-
जब मैं सोता हूं तो सपने में बंदर फुटबॉल खेलते हैं।
डॉक्टर- कोई दिक्कत नहीं, ये गोली रात को सोने से पहले खा लेना।
संता- कल से खाऊंगा, आज तो फाइनल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें