वायरल जोक्स: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए तनाव मुक्त रहना बहुत जरूरी है। मानसिक तनाव और चिंता को दूर करने के लिए सबसे अच्छा उपाय हंसी है। अगर आप नियमित रूप से हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली बीमारियों से बच सकते हैं। इंसान को स्वस्थ रखने में हंसी की बड़ी भूमिका होती है। आप हंसने और मुस्कुराने के लिए नीचे दिए गए मजेदार जोक्स को पढ़ सकते हैं। तो, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
संता जूस का ग्लास सामने रखकर उदास बैठा था।
बंता- यार तू उदास क्यों है?
संता- यार आज का दिन ही बुरा है, सुबह-सुबह बीवी से झगड़ा हो गया,
रास्ते में कार खराब हो गई तो ऑफिस लेट पहुंचा
तो बॉस ने नौकरी से निकाल दिया और अब जब जिंदगी से
तंग आकर मैंने आत्महत्या करने के लिए
जूस में जहर मिलाया तो वो भी तू पी गया।
अब बता मैं उदास ना होऊं तो क्या करूं…!!